राशिफल

मिथुन राशिफल, 15 नवंबर 2022: तकदीर के भरोसे बिल्कुल न चलें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 15, 2022, 09:06 AM IST

Mithun Rashifal Today (Gemini Horoscope Today), आज का मिथुन राशिफल 15 नवबंर 2022: क्या न करें – तकदीर के भरोसे बिल्कुल न चलें क्योंकि कुछ भी अपने आप होने वाला नहीं है। आप ही को अपने हालात को संभालने के लिए बहुत कुछ करना पड़ेगा तभी जाकर आप अपनी मुश्किलों को संभाल पाएंगे।

Image

आज का मिथुन राशिफल 15 नवंबर 2022

Mithun Rashifal Today (Gemini Horoscope Today), आज का मिथुन राशिफल 15 नवंबर 2022: मिथुन (Gemini) – पैसे से जुड़ी तसल्ली बनेगी तो आप लापरवाह होते चले जाएंगे और वो लापरवाही किसी न किसी गलती के रूप में नजर भी आ रही है। आपके खर्चे बढ़ गए हैं और आपने अपनी रुकावटों को संभालने में कोई खास ध्यान नहीं दिया।

क्या करें – जिंदगी की चुनौतियों को समझेंगे तभी कोई न कोई समाधान ढूंढ पाएंगे और इस वजह से आलोचना करने के बजाए अपने मन में झाँकने की जरूरत पड़ेगी। चुनौतियों का भी कोई न कोई कारण होता है और उन कारणों को ही ढूँढना पड़ेगा।

क्या न करें – तकदीर के भरोसे बिल्कुल न चलें क्योंकि कुछ भी अपने आप होने वाला नहीं है। आप ही को अपने हालात को संभालने के लिए बहुत कुछ करना पड़ेगा तभी जाकर आप अपनी मुश्किलों को संभाल पाएंगे।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई इसलिए बनी हुई है क्योंकि लोग आपके कारोबारी क्षेत्र में आपके लिए मददगार हैं पर घर परिवार के रिश्तों को संभालने में अभी भी थोड़ा सा वक्त लग सकता है। किसी भी छोटी बात को बिगाड़ते चले जाने से आपको बचना होगा ताकि आपसी तालमेल बना रहे।

काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि को मजबूत किया जा सकता है और उसके लिए अपनी मेहनत को और अपने प्रदर्शन को बढ़ाना पड़ेगा। यह इस समय की कमी है की आपका प्रदर्शन कमजोर पडता हुआ नजर आ रहा है और इसी चीज को सुधारने की जरूरत पड़ेगी।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article