टीवी मसाला

Avinash Mishra ने इस हसीना संग मिलकर किया Eisha Singh को चीट? यूजर्स के कमेंट ने खोली पोल

Avinash Mishra Controversy: टीवी के पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने ईशा सिंह को चीट किया। वहीं अब उस हसीना का नाम भी सामने आ रहा है, जिसके साथ एक्टर ने ये कदम उठाया।

Image

Avinash Mishra ने इस हसीना के साथ किया Eisha Singh को चीट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Avinash Mishra Controversy: टीवी के पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अविनाश मिश्रा अपने और ईशा सिंह के रिलेशनशिप को लेकर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, अविनाश मिश्रा पर आरोप लगा है कि उन्होंने ईशा सिंह को चीट किया है। बीते दिन तो ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर अविनाश मिश्रा की सबूतों और नाम के साथ पोल खोलने की धमकी भी दी थी। वहीं अब उस हसीना का नाम भी सामने आ रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा ने उसी हसीना के साथ मिलकर ईशा सिंह को चीट किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में इस बात का दावा किया है। यहां तक कि सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी ने भी उनमें से एक कमेंट को लाइक किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Eisha Singh के भाई रुद्राक्ष ने Avinash Mishra को दी धमकी, Leak की एक्टर की माफी वाली चैट

ऑरी की एक पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, जिसमें अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिलेशनशिप और चीटिंग के बारे में बात कही गई। यूजर ने कमेंट में लिखा, "हमें मालूम है कि अविनाश मिश्रा ने एक लड़की जिसका यूजर नेम @Prerna.love है, उसके साथ चीट किया है। वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और आपको भी फॉलो करती है। एक बार नहीं बल्कि कई महीनों से चीट कर रहा है और हाल ही की बात करें तो 26 अक्टूबर को दिल्ली में ये हुआ है। इसी दौरान ईशा को पता चला। ऑरी हमें मालूम है कि आपको भी इस चीटिंग के बारे में पता है, उस लड़की ने आपको भी बताया होगा। कृप्या आप ईशा के साथ रहें, उसकी इन सब में कोई गलती नहीं है।" सोशल मीडिया यूजर के इस कमेंट को खुद ऑरी ने भी लाइक किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कही भी सो जाओ', Rajat Dalal ने Avinash Mishra की उड़ाईं धज्जियां, Eisha Singh को चीट करने पर किया शॉकिंग खुलासा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की प्रोफाइल पर भी हुए कई कमेंट

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रेरणा शर्मा की पोस्ट पर एक यूजर ने हार्ट शेप इमोजी के साथ अविनाश मिश्रा का नाम कमेंट किया। ऐसे में इंफ्लुएंसर ने भी उसपर रिएक्शन दिया। वहीं दूसरे यूजर ने प्रेरणा शर्मा पर आरोप लगाया, "अविनाश ने आपके साथ ईशा सिंह को चीट किया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी वजह से ईशा रो रही है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अविनाश ने इसके लिए ईशा को धोखा दिया है।" बता दें कि ये दावे केवल सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ही किये जा रहे हैं, टाइम्स नाउ नवभारत इन दावों की कोई पुष्टि नहीं करता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article