लाइफस्टाइल

Cashew Day: सबसे अच्छू काजू कौनसी होती है, टुकड़ा काजू खरीदना चाहिए या साबुत काजू, दोनों में अंतर क्या है, कैसे खरीदें

Cashew Day: काजू खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। काजू के कई प्रकार आते हैं, यहां पढ़ें कौनसी काजू बेस्ट होती है, टुकड़ा काजू या साबुत काजू कौनसी खरीदें।

Image

Kaunsi Kaju Kharide, Best type of kaju

Cashew Day: काजू हमारी रसोई का एक ऐसा हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के पकवानों में होता है। कभी शाही पनीर की ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए, तो कभी खीर, हलवा, बर्फी और दूसरे मीठे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए काजू डाले जाते हैं। कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ सुबह के नाश्ते में मुट्ठीभर काजू खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि बाजार में मिलने वाले सभी काजू एक जैसे नहीं होते? कहीं साबुत काजू मिलते हैं, तो कहीं छोटे-छोटे टुकड़ों वाले काजू।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सफेद चावल से अलग है केरल का लाल नवारा चावल

दोनों के दाम भी अलग-अलग होते हैं। ऐसे में अक्सर समझना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सा काजू खरीदना बेहतर रहेगा। क्या साबुत काजू ज्यादा पौष्टिक होते हैं या टुकड़े वाले काजू भी उतने ही अच्छे हैं? क्या सिर्फ आकार की वजह से इनकी कीमत में अंतर आता है? दरअसल, सही चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप काजू का इस्तेमाल किस काम के लिए करना चाहते हैं। नोट करें, काजू का टुकड़ा खरिदना चाहिए या साबुत काजू, दोनों में क्या अंतर है, कैसे खरीदें।

साबुत काजू और टुकड़ों वाले काजू में अंतर

साबुत काजू वे होते हैं जिनका आकार लगभग पूरा और प्राकृतिक रूप में बना रहता है। इनमें टूट-फूट कम दिखाई देती है। दूसरी तरफ, काजू के टुकड़े वे होते हैं जो प्रोसेसिंग, पैकिंग या संभालने के दौरान टूट जाते हैं। हालांकि दोनों में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और जरूरी मिनरल्स मौजूद रहते हैं। अंतर मुख्य रूप से आकार, दिखावट और इस्तेमाल का होता है।

काजू के टुकड़े कब खरीदें

अगर आपका ज्यादातर इस्तेमाल खाना बनाने में होता है, तो काजू के टुकड़े अच्छी बचत करा सकते हैं। ग्रेवी को गाढ़ा करने, खीर और हलवे में डालने, बर्फी और लड्डू बनाने या घर पर काजू पाउडर तैयार करने के लिए इनका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। इसलिए टुकड़े खरीदकर आप बिना जरूरत ज्यादा पैसे खर्च किए अपना काम चला सकते हैं।

काजू कैसे खरीदें

काजू खरीदना सिर्फ साबुत या टुकड़ों का चुनाव करना नहीं है। असली समझदारी अच्छी गुणवत्ता पहचानने में है। काजू का रंग हल्का क्रीम या प्राकृतिक सफेद होना चाहिए। बहुत ज्यादा पीले या भूरे दिखने वाले काजू खरीदने से पहले उनकी गुणवत्ता जांच लें। ताजे काजू में हल्की प्राकृतिक खुशबू होती है, जबकि बासी तेल जैसी गंध खराब होने का संकेत हो सकती है। काजू चिपचिपे, गीले या असामान्य रूप से नरम नहीं होने चाहिए। पैकेट खरीद रहे हैं तो पैकिंग की तारीख, एक्सपायरी और स्टोरेज संबंधी जानकारी जरूर पढ़ें। इसके अलावा, केवल प्रति किलो कीमत देखकर फैसला न करें। गुणवत्ता और इस्तेमाल के हिसाब से मिलने वाली कीमत की तुलना करना भी जरूरी है

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article