Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुंभ राशिफल 15 नवंबर 2022: अपने विचारों को बहुत ज्यादा प्रबल बनाते चले जाने से बचना होगा। सख्त विचार लोगों से फासले पैदा कर देते हैं इसलिए अपनी बात न कहकर लोगों की बात ज्यादा सुने ताकि लोगों को आपसे जुडने में अच्छा लगे। इस समय की समस्या यह है की आप लोगों से उस रूप से जुड़ नहीं पा रहे जितने की जरूरत है।
क्या करें – कोई भी एकतरफा विचार बनाते चले जाने से बचना होगा। जिंदगी का कोई भी फैसला विभिन्न पहलुओं के आधार पर लिया जाना चाहिए। अगर किसी चीज में कोई अच्छाई है तो उसके साथ जुड़ी हुई बुराई भी हो सकती है, पर बुराइयों की ओर न देखकर अच्छाइयों की ओर देखेंगे तो आपके व्यवहार में थोड़ा सा लचीलापन आ जाएगा और आप किसी भी चीज को भली भांति अंजाम देने में सक्षम होते चले जाएंगे।
क्या न करें – अपनों खर्चों को जरूरत से ज्यादा बढ़ाने की कोशिश न करें और इस वजह से कोई ऐसा विकल्प भी न खोजते चले जाएँ जिसमें सिर्फ पैसा लगता चला जा रहा हो। किसी भी काम या कारोबार का लक्ष्य सिर्फ पैसा लगाना नहीं होता, पैसा कमाना होता है और इस बात में आप कोई गलती न कर जाएँ।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि संभली हुई है और आपकी बचत भी बढ़ रही है। आपने सही योजना के तहत अपनी जिंदगी को संभालने में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है और इस चीज का फायदा यह हो रहा है की आप अपनी हर तरह की जरूरतों को पूरा करते चले जा रहे हैं।
काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि ठीक है पर चुनौती भरी है क्योंकि उसमें बहुत सारा उतार-चढ़ाव भी है। अपनी मेहनत को बढ़ाना होगा और खुद पर भरोसा करना होगा तभी जाकर आप कामकाज से जुड़े उतार-चढ़ाव को संभाल पाएंगे।
आज का राशिफल
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
