राशिफल

मकर राशिफल, 15 नवंबर 2022: खर्चे बढ़ सकते हैं, जानें मकर राशि वालों का कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 15, 2022, 09:02 AM IST

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 15 नवंबर 2022: आपको पैसे की जरूरत पड़ सकती है पर थोड़ा सा सूझबूझ से चलने की जरूरत है। खर्चे बढ़े रह सकते हैं क्योंकि यह इस समय की सच्चाई है।

Image

मकर राशिफल, 15 नवंबर 2022: खर्चे बढ़ सकते हैं, जानें मकर राशि वालों का कैसा रहेगा दिन

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 15 नवंबर 2022: आप लोगों को हर तरह का सम्मान दे रहे हैं और उनसे जुडने की कोशिश कर रहे हैं, इसी के चलते आपकी जिंदगी की खुशियों में भी इजाफा हो सकता है। इस अच्छाई को बनाए रखें ताकि लोगों का सहयोग आपको हर तरह से मिला रहे।

क्या करें – अपना भरोसा बनाए रखें पर काम और कारोबार के क्षेत्र में लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर लें। जिन लोगों से आपको चुनौतियाँ मिल रही हैं उनकी बात को भी समझना होगा और अपने कामकाज में भी सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपके अंदर वो सारी क्षमता है की आप उन कमियों को भली भांति संभाल सकें।

क्या न करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जिसमें आपको बहुत सारा उतार-चढ़ाव झेलना पड़े। अगर पैसे से जुड़ी जरूरतें बढ़ रही हैं तो पैसा भी उतना ही जुटाएं जितनी जरूरत है क्योंकि उससे ज्यादा पैसा जुटाएंगे तो आपका नुकसान होता चला जाएगा और इस समय वही ठीक नहीं है।

खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े रह सकते हैं क्योंकि यह इस समय की सच्चाई है। उसका एक कारण यह है की आप अपने काम और कारोबार को विस्तार देना चाह रहे हैं जिसके लिए आपको पैसे की जरूरत पड़ सकती है पर थोड़ा सा सूझबूझ से चलने की जरूरत है।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई की दिशा में सबकुछ आपकी अच्छाई के रूप में बनता चला जा रहा है। आप मेहनत भी कर रहे हैं और उस मेहनत का अच्छा फल भी मिल रहा है जिसके चलते आप अपने कैरियर को और अपने भविष्य को बना सकें।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article