Tula Rashifal Today (Libra Horoscope Today), आज का तुला राशिफल, 14 नवंबर 2022: काम और कारोबार की स्तिथि प्रेरणाजनक बनी हुई है क्योंकि आपको अपनी मेहनत पर भरोसा है पर यह समय किसी न किसी तरह का ऐसा मतभेद भी दिखा रहा है जो बार-बार आपकी परेशानी का कारण बन रहा है।
क्या करें
इस समय की कमी यह है की आप हर चीज को धन लाभ के रूप में देख रहे हैं और ऐसा करते हुए आप गलती करते चले जा रहे हैं। रिश्तों को बनाने के लिए पैसे की बजाए समर्पण की जरूरत है और उसी समर्पण को बनाना भी होगा और दर्शाना भी होगा।
क्या न करें
काम और कारोबार में इतना भी व्यस्त न हो जाएँ की आपको अपनों के लिए समय न मिले। रिश्तों को संभालने और सहेजने के लिए किसी के मन में भी ऐसी घुटन की भावना न आने दें की आप उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।
रिश्तेनाते
घर परिवार में रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है पर अपने जीवनसाथी के प्रति आपको भरोसा जगाना होगा तभी जाकर मतभेद और तकरार की स्तिथि से आप पूरी तरह से बच पाएंगे।
पढ़ाई लिखाई
पढ़ाई करने का मन बहुत है और आप मेहनत भी कर रहे हैं पर मेहनत दिशाहीन होती चली जा रही है। अगर आप बहुत सारी चीजों को एक साथ छेड़ लेंगे तो कोई भी चीज केंद्रित नहीं हो पाएगी इसलिए आपको एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए ही अपनी जिंदगी का रास्ता तय करना होगा जो आपको बड़ी मंजिलों तक ले जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
