राशिफल

Aaj Ka Rashifal (9 दिसंबर 2025): कर्क, सिंह सहित इन 5 राशि वालों पर आज होगी धन वर्षा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (9 दिसंबर 2025): आज चंद्रमा कर्क राशि में है। बुध और सूर्य-शुक्र वृश्चिक में हैं। मंगलवार को हनुमान जी की उपासना करें, सुंदरकांड का श्रवण करें। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

9 दिसंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (9 दिसंबर 2025): आज 9 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। जो दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र अश्लेषा रहेगा। योग इंद्र दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। करण तैतिल दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण शुरू हो जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा अपनी राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य, शुक्र और बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगल धनु में और शनि मीन में रहेंगे। मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में विराजमान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

गुरु तीसरे भाव में आर्थिक लाभ देंगे। चंद्रमा चौथे और शनि बारहवें भाव में जॉब में लाभ देंगे। मन थोड़ा विचलित रह सकता है । इस कारण ध्यान-योग करें। जॉब परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।

उपाय: मंगल के द्रव्य (गुड़-गेहूं) दान करें, गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

फिल्म, मीडिया और बैंकिंग से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। शुक्र युवाओं को प्रेम में सफलता देगा। परिवार में जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। गुरु दूसरे और चंद्रमा तीसरे भाव में बिजनेस को शुभ बनाएंगे। वाणी से लाभ होगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि

सूर्य छठे और चंद्रमा दूसरे भाव में रहेंगे। आईटी-बैंकिंग करियर में प्रगति होगी। संतान के विवाह का निर्णय सोच-समझकर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

बिजनेस में सफलता का दिन है। मीडिया, आईटी और बैंकिंग वाले करियर को लेकर बहुत उत्साहित रहेंगे। चंद्रमा आपकी अपनी राशि में रहेंगे। स्टूडेंट्स को शुभ फल मिलेगा। कोई रुका काम पूरा होगा।

उपाय: चावल दान करें, शिवपुराण का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि

सूर्य चौथे और चंद्रमा व्यय भाव में हैं। बिजनेस-जॉब में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब में नए अवसर आएंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी। स्टूडेंट्स को लाभ होगा।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, फल दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

सूर्य तीसरे और चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं। धार्मिक कार्यों में प्रगति होगी। वृश्चिक का सूर्य-शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। आर्थिक लाभ होगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र पढ़ें, उड़द दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

सूर्य-शुक्र दूसरे भाव में हैं। जॉब में प्रगति होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक सुख बढ़ेगा, पर खर्च भी ज्यादा रहेगा।

उपाय: उड़द-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि

रियल एस्टेट और बैंकिंग में सफलता मिलेगी। मंगल-सूर्य शुभ फल देंगे। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। वाहन खरीदने के योग हैं। लव लाइफ में तनाव संभव है।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र पढ़ें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

गुरु सातवें भाव में बहुत शुभ हैं। बिजनेस में सुखद खबर मिलेगी। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति होगी।

उपाय: हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें, मसूर दान करें।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

बुध-शुक्र बैंकिंग और फिल्म से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिताजी का आशीर्वाद लें। लव लाइफ में तनाव संभव है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि

शनि दूसरे भाव में हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। सूर्य-शुक्र दसवें भाव में शुभ हैं। धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: पीले वस्त्र-फल दान करें, अपराजिता का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

शुक्र-सूर्य नवम और चंद्रमा पांचवें भाव में हैं। स्टूडेंट्स को शानदार सफलता मिलेगी। मंगल आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र पढ़ें, चने की दाल दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article