राशिफल

5 September 2024 Ka Rashifal: गुरुवार के दिन इन चार राशियों की पलटेगी किस्मत, बिजनेस में मिलेगा मनचाहा मुनाफा

5 September 2024 Ka Rashifal: गुरुवार के दिन मेष राशि के जातक का स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 September 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिलेगी। वहीं वृष राशि वालें भी बिजनेस में कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। गुरुवार के दिन धनु राशि व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें कैसा रहेगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वितीय हैं। आज से करियर में नई सफलता का अध्याय शुरू होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। जॉब में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक -02 व 09

वृष

गुरु इस समय इसी राशि में है। पंचम चन्द्रमा बिज़नेस को लेकर खुश करेंगे। जॉब में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय गाय को पालक खिलाएं।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -02 व 09

मिथुन

बुध व शुक्र जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। धार्मिक सतसंग का पुण्य अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए करियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व आसमानी।

आज का शुभ अंक --05 व 06

कर्क

तृतीय चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग जॉब चेंज करने का प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना जरूरी है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक - 06 व 08

सिंह

सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। ऑफिस में कार्यस्थल पर विवादों से बचें। मित्रों की सहायता से कामयाबी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --04 व 06

कन्या

चन्द्रमा इसी राशि में हैं।बिजनेस में न्यू अनुबंध के लिए समय अनुकूल है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। स्टूडेंट्स मेहनत करें। कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -शिवलिंग को बेल पत्र व गंगाजल अर्पित करें। तिल व कंबल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

आज का शुभ अंक --04 व 06

तुला

चन्द्रमा द्वादश व गुरु अष्टम है। शनि पंचम स्टूडेंट्स को लाभान्वित करेंगे। करियर को नई दिशा देंगे। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।सन्तान की सफलता से खुश रहेंगे।

आज का उपाय --घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी।

आज का शुभ अंक --05 व 08

वृश्चिक

मङ्गल व एकादश चन्द्रमा बिजनेस लाभ देंगे। तनाव से बचें। जॉब वर्क को बेहतर करें। धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार में गृह निर्माण को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय -नीले वस्त्रों का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --05 व 08

आज का शुभ रंग -सफेद व पीला

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा कन्या राशि में शुभ है। प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय-सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

शुभ अंक -02 व 09

आज का शुभ रंग -लाल व हरा

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा नवम है। जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। संतान के करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

आज का शुभ अंक --01 व 09

कुम्भ

चन्द्रमा अष्टम व गुरु चतुर्थ है।आप बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। फेमिली कार्यों की अधिकता से अत्यंत बिजी रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक --01 व 02।

आज का शुभ रंग -हरा व नीला

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा कन्या राशि में है। जॉब को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। बिज़नेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।शिक्षा में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी संभावित है।

आज का उपाय --सुंदरकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article