राशिफल

Daily Numerology Prediction: भारी लाभ कमाएंगे महीने की इन 10 तारीखों में जन्मे लोग, पढ़ें आज का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: आज 2 दिसंबर 2025 है। अंक 02 बहुत शुभ है और इसका स्वामी चंद्रमा है। आज का भाग्यांक 05 है और इसके स्वामी बुध हैं। बुध के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं। सूर्य, मंगल और चंद्रमा एक-दूसरे के मित्र हैं। आज हनुमान जी की उपासना करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप और चावल-शक्कर का दान बहुत लाभ देगा।

Image

2 दिसंबर 2025 का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: आज 2 दिसंबर 2025 का दिन है। अंक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। वहीं, पूरी तिथि का योग 5 है और यह अंक बुध का माना जाता है। इस कारण आज पूरे दिन चंद्रमा और बुध का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, दिन मंगलवार होने के कारण मंगल का भी प्रभाव बना रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन चंद्रमा-मंगल सफलता भी दिलाएंगे। मूलांक 09 वाले व्यवसाय में नए मौके देंगे। मूलांक 04 और 06 वाले मित्र बहुत मदद करेंगे। पेट में तकलीफ हो सकती है।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्यांक 05 का साथ है – व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बैंकिंग जॉब में प्रगति होगी। मूलांक 05 और 06 वाले सहयोगी लाभ देंगे। आंखों में तकलीफ हो सकती है।

उपाय: सूर्य उपासना करें, अन्न दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और बुध मिलकर व्यवसाय में सफलता देंगे। आईटी-मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

उपायः भगवान हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 02 और 09 वालों का प्रभाव व्यवसाय में उन्नति देगा। चंद्रमा जॉब में प्रमोशन दिलाएगा। बुध बैंकिंग-आईटी में सफलता देंगे। लिवर के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में खुशी का दिन है। मूलांक 02 और 06 वाले मित्रों से जॉब में सुखद बदलाव होगा। शिक्षा और मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।कफ की शिकायत हो सकती है।

उपाय: चावल-शक्कर दान करें।

शुभ रंग: सफेद और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

नई बिजनेस डील में मूलांक 01 और 03 वालों की मदद से सफलता मिलेगी। चंद्रमा-मंगल व्यवसाय में उन्नति देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।सेहत अच्छी रहेगी।

उपायः भगवान शिव को जल अर्पित करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 01 और 09 वाले उच्चाधिकारी बहुत मदद करेंगे। बुध और केतु व्यवसाय में सुखद परिणाम देंगे। धार्मिक कार्य होंगे। पेट में तकलीफ हो सकती है।

उपायः शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल-शनि व्यवसाय में प्रगति देंगे। चंद्रमा की मदद से जॉब में प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। शुक्र-बुध धन लाभ दिलाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और बुध आपके परफॉर्मेंस से खुश करेंगे। मूलांक 01 और 03 वाले मित्र लाभ देंगे। व्यवसाय में प्रसन्नता रहेगी। आंखों में तकलीफ हो सकती है।

उपाय: सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article