राशिफल

मकर राशिफल, 17 नवंबर 2022: आज मकर वालों को प्यार के मामले में मिलेगा परिवार का साथ

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 17, 2022, 09:45 AM IST

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 17 नवंबर 2022: प्यार के मामले में मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रह सकता है, क्योंकि आज परिवार से आपको समर्थन मिलने की संभावना है। वहीं, लोगों से तालमेल नहीं बिठा पाने के कारण मन अशांत भी रह सकता है। जानिए आज के दिन के बारे में ।

Image

Makar Rashifal 17 November 2022

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 17 नवंबर 2022: मन परेशान है क्योंकि अपने आस पास के लोगों से आप तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं, उसका एक बड़ा कारण यह है कि आप ऐसा सोच रहे हैं कि आप ही सही हैं जबकि लोग भी सही हो सकते हैं और उनके भी अपनी विचारधारा हो सकती है।

क्या करें –काम और कारोबार में भी आपको अपनी लगन को बढ़ाने की जरूरत है तभी जा के उस तरह की गुणवत्ता बन पाएगी जिससे आपको बड़ा लाभ मिले और आप उस लाभ को भविष्य में भी बनाए रख सकें.

क्या न करें –कोई ऐसा लाभ कमाने की कोशिश ना करें जिसके पीछे आपकी ओर से कोई गलती हो रही हो इसलिए कानून के दायरे में रहते हुए आप अपने प्रयास करें. इस बात को भी याद रखें कि अगर पैसा अपनी मेहनत से ना कमाया जाए तो बहुत दूर तक साथ भी नहीं निभाता.

प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता उतार-चढ़ाव जरूर दिखा रहा है पर आपकी इच्छाओं की पूर्ति भी कर रहा है और इसी वजह से आपका भरोसा सातवें आसमान पर है. आपको ऐसी उम्मीद नहीं थी कि घर-परिवार में लोग आपको समर्थन देंगे पर अब आपको उनका समर्थन भी मिला हुआ है.

धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक है और आपकी आमदनी बनी हुई है. हो सकता है कामकाज को और ज्यादा सुधारने की जरूरत पड़े ताकि आपकी आमदनी को नियमित रूप से सुनिश्चित किया जा सके, पर आपकी समृद्धि बनाए रखने में कोई कमी नहीं है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article