राशिफल

कुम्भ राशिफल, 17 नवंबर 2022: मन की चिंताओं को करें दूर, वरना सहना पड़ सकता है नुकसान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 17, 2022, 09:43 AM IST

kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुम्भ राशिफल 17 नवंबर 2022: कुंभ राशि के जातकों को रिश्ते संभालने के लिए लोगों से अच्छा बर्ताव रखने की जरूरत है। मन में बिठाई हुई चिंताओं को भी हटा दें। तभीआप अपनी शख्सियत सुधार पाएंगे।

Image

Kumbh Rashifal 17 November 2022

Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुम्भ राशिफल 17 नवंबर 2022: लोगों को अच्छे मन से देखेंगे तो रिश्तों को संभालना और संवारना आसान होता चला जाएगा, मन में बिठाई हुई चिंताओं को भी हटा देने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा करने से ही आप अपनी शख्सियत में सुधार ला पाएंगे।

क्या करें –तकदीर आपका साथ निभा रही है, यह और बात है कि आप शायद तकदीर से कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगाए हुए हैं. सपने बड़े हो सकते हैं पर अब सपनों को साकार करने के लिए भी उस भरोसे को जगाए रखने की जरूरत है, जो आप इस समय कर सकते हैं.

क्या न करें –लोगों से मदद की उम्मीद जरूर लगाएं पर इतनी भी उम्मीद ना लगाएं कि वो पूरी ना हो पाए। इसलिए रोजमर्रा की चुनौतियों को भी साथ ही साथ समझने की कोशिश कर लें ताकि आपके आंकलन में किसी भी तरह की कमी ना रहे.

रिश्ते-नाते - रिश्तों के प्रति आपने जो भी किया है, वो सराहनीय है क्योंकि आपकी मेहनत आपके अपनों को जोड़ने में कामयाब हुई है, अगर उसमें थोड़ी बहुत कमी है तो उसे भी समय के साथ सुधारा जा सकता है.

काम और कारोबार - कामकाज की स्थिरता बनाए रखनी होगी, उसमें आपको लोगों का सहयोग भी मिलेगा और हालात भी आपकी मदद करते चले जाएंगे, शायद यही वजह है कि आपकी सुख-समृद्धि बरकरार है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article