राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 05 May 2024: सूर्य की तरह चमकेगा मिथुन और कन्या राशि का भाग्य, खूब होगी तरक्की, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

05 May 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): रविवार, 5 मई को कन्या, मिथुन और कर्क राशि वालों को न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। वहीं, मिथुन राशि वालों का रुका हुआ पारिवारिक काम पूरा होगा तो वृष राशि वालो क्रोध पर नियंत्रण रखना है। आइए जानते हैं कि 5 मई को कैसा होगा सभी 12 राशियों का हाल।

Image

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 May 2024 Sunday in Hindi Know Daily Bhavishyafal Lucky Unlucky Zodiac Signs Upay

05 May 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): रविवार, 5 मई का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन कन्या, मिथुन और कर्क राशि के जातकों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहेगी। इन तीनों ही राशियों को न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है तो वहीं मकर राशि वालों के रुके हुए पारिवारिक काम के बनने का संयोग बन रहा है। वृष राशि वालों को अपने गुस्से पर काबू करने की जरूरत है। आइए जानते हैं 5 मई को कैसा रहने वाला है सभी राशियों का हाल। यहं पढ़ें दैनिक राशिफल -

1) मेष राशि

जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे, आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग कॅरियर में अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर करें। युवा लव लाइफ में टेंशन से बचें, आपका स्टडी भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में असत्य व अविश्वास का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ व फलों दान करें।

शुभ रंग - पीला व लाल।

शुभ अंक - 01 व 09

2) वृष राशि

परिवार में कुछ परेशानी संभावित है, विवाद की सम्भावना है। जॉब में भी कुछ उच्चाधिकारियों से लाभ मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी।

आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। मसूर की दाल का दान करे।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 06 व 08

3) मिथुन राशि

जॉब के लिए कोई नए प्रोजेक्ट का समावेश होने वाला है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में क्रोध से बचें।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फलों का दान लाभ करेगा।

शुभ रंग - आसमानी व नीला।

शुभ अंक - 02 व 09

4) कर्क राशि

चन्द्रमा व शनि अनुकूल है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस से सफलता मिल रही है। फ़िल्म, बैंकिंग व मीडिया के लोग जॉब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय - श्री सूक्तम का पाठ करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग - पीला व लाल ।

शुभ अंक - 01 व 03

5) सिंह राशि

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे तथा बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय - अन्न का दान आज सबसे श्रेष्ठ दान है। विहंगों के लिए दाना पानी की व्यवस्था भी करें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

शुभ अंक - 03 व 09

6) कन्या राशि

जॉब में आपकी कार्यशैली सबको चमत्कृत कर देती है। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। कुशल वाक शैली आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग - आसमानी व हरा।

शुभ अंक - 04 व 05

7) तुला राशि

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में नवीन पद को लेकर खुशी रहेगी। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता है।

आज का उपाय - श्री सूक्तम का पाठ करें।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 04 व 09

8) वृश्चिक राशि

बैंकिंग व मीडिया जॉब के जातकों को सफलता मिलेगी। सप्तम शुक्र व्यवसाय में लाभ दिलाता है। जॉब परिवर्तन का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग - नारंगी व लाल।

शुभ अंक - 02 व 09

9) धनु राशि

बुध सपोर्टिंग है। शुक्र व बुध का सहयोग व्यवसाय में लाभ देते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें। आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार को लेकर मानसिक परेशान रह सकते हैं।

आज का उपाय - श्री कृष्ण पूजा करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी

10) मकर राशि

पंचम गुरु संतान के लिए मंगलमय है। ऑफिस वर्क में भीइमोशन से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। परिवार में सबको सम्मान दें। हेल्थ में साइनस के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा।

आज का उपाय - शिवलिंग को शहद व गंगाजल अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग - हरा व बैगनी।

शुभ अंक - 06 व 09

11) कुम्भ राशि

जॉब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। प्रॉब्लम्स को प्रेम से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व हरा।

शुभ अंक - 05 व 07

12) मीन राशि

बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे।छात्र पढ़ाई करें। वे अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जॉब वर्क में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत फूलों का गुलिस्तां गिफ्ट करें। नेत्र विकार की संभावना है।

आज का उपाय - शिव उपासना व तिल का दान कष्टों से मुक्ति देगा।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

शुभ अंक - 02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article