राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों का लगेगा जैकपॉट, पढ़ें 28 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025 : नवरात्रि का छठा दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। आज के दिन ग्रहों की चाल आपके अनुकूल रहने वाली है। इसके चलते आपको भारी लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ राशि वालों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की भी आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा और किनको संभलकर रहने की आवश्यकता है?

Image

Pic Credit- Canva

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025 : आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। शेष ग्रहों की स्थिति पूर्ववत है। मेष और कर्क राशि के लोग आज विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। मकर और कुम्भ राशि के लिए व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। मकर और मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक कार्य जैसे दुर्गासप्तशती या कनकधारा स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।

मेष राशि

चंद्रमा अष्टम और शनि द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। युवा अपने प्रेम-जीवन में प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। शाम को रोमांटिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृषभ राशि

चंद्रमा सप्तम और गुरु द्वितीय भाव में हैं, जो व्यवसाय के लिए शुभ है। राहु की प्रतिकूलता से मानसिक तनाव संभव है। नौकरी में बदलाव की संभावना है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। वर्तमान नौकरी में विवाद से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

चंद्रमा षष्ठम और गुरु इसी भाव में हैं। गुरु नौकरी में नए अवसर प्रदान करेगा। पारिवारिक कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम-जीवन सुखद रहेगा और प्रेमी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ध्यान रखें।

उपाय: सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि

चंद्रमा पंचम और गुरु द्वादश भाव में हैं। नौकरी में प्रगति के योग हैं। राहु के प्रभाव से आय-व्यय में असंतुलन हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति की गति अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। प्रेम-जीवन में नया मोड़ आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 2, 5

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में है, जो माता और परिवार के लिए शुभ है। नए व्यावसायिक लक्ष्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करें। प्रेम-जीवन में तनाव से बचें और प्रेमी को कोई सुंदर उपहार दें।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

चंद्रमा तृतीय और गुरु दशम भाव में हैं। शुक्र के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी, लेकिन परिश्रम बढ़ाना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता की आवश्यकता है। रुके हुए सरकारी कार्य पूर्ण होंगे।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि

चंद्रमा द्वितीय भाव में आर्थिक प्रगति देगा। राहु के प्रभाव से स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। छात्रों के लिए दिन सफल रहेगा। प्रेम-जीवन आकर्षक और रोमांटिक रहेगा। यात्रा सुखद होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र के प्रभाव से व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जमीन में निवेश के लिए अच्छा समय है। छात्रों की करियर संबंधी चिंताएं हल होंगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम-जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

चंद्रमा द्वादश भाव में है। धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में प्रगति के लिए परिश्रम का फल जल्द मिलेगा। प्रेम-जीवन सुखद रहेगा, लेकिन सत्य और ईमानदारी बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लीवर रोगियों को सावधानी बरतनी होगी।

उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि

चंद्रमा एकादश और शनि तृतीय भाव में हैं। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट के लिए प्रयास सफल होंगे। छात्र सकारात्मक सोच के साथ करियर को दिशा देंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम-जीवन में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुम्भ राशि

चंद्रमा दशम और गुरु पंचम भाव में हैं। नौकरी में प्रगति के योग हैं। परिवार में किसी निर्णय को लेकर तनाव संभव है। नौकरी बदलने के लिए सही समय पर निर्णय लें। क्रोध से बचें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और मित्रों का सहयोग मन को प्रसन्न रखेगा।

उपाय: दुर्गासप्तशती के 108 नामों का जप करें।

शुभ रंग: नारंगी, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

चंद्रमा नवम और गुरु चतुर्थ भाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। नौकरी में कार्यशैली को बेहतर करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। कठिन परिश्रम से प्रसिद्धि मिलेगी। प्रेम-जीवन सुखद रहेगा। कफ संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।

उपाय: सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article