मिथुन वार्षिक राशिफल 2022: विदेश जाने का बन सकता है चांस, देखें मिथुन राश‍ि वालों को कब म‍िलेगा आर्थ‍िक लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 12:27 AM IST

Mithun Yearly Rashifal 2022 (Gemini Yearly Horoscope), मिथुन वार्षिक राशिफल 2022: बुध की राश‍ि मिथुन के जातकों के ल‍िए इस साल विदेश जाने का योग बन रहा है। साल की शुरूआत में धन व्‍यय रहेगा लेक‍िन इस मास से लाभ हो सकता है।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2022: विदेश जाने का बन सकता है चांस, देखें मिथुन राश‍ि वालों को कब म‍िलेगा आर्थ‍िक लाभ

Mithun Yearly Rashifal 2022 (Gemini Yearly Horoscope 2022): मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायायिक सेवाओं में जाते हैं। वृष, तुला, मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। कन्या राशि इसकी स्वामी राशि है जिसका भी स्वामी बुध ही है। इस राशि के लोग राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता तथा बहुत अच्छे कथावाचक भी होते हैं। 

मिथुन राशि का 2022 का राशिफल 

1.स्वास्थ्य
15 फरवरी तक हेल्थ में थोड़ी प्रॉब्लम रहेगी। जून के बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। 15 सितम्बर से नवम्बर के मध्य स्किन प्रॉब्लम तथा लीवर प्रॉब्लम की संभावना रहेगी। जिनको गले में दिक्कत रहती है तथा जिनको स्किन की समस्या है वो लोग सितम्बर से दिसम्बर के मध्य सावधानी बरतेंगे।

2. जॉब व व्यवसाय
इस वर्ष आप जॉब व व्यवसाय में उन्नति करेंगे। इस वर्ष जॉब के ही सिलसिले में मार्च के बाद विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय सुख मध्यम लेकिन मार्च माह में थोड़ा परेशान रह सकते हैं। अगस्त के बाद कोई नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं।

3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
इस वर्ष 15 अप्रैल के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिल सकती है। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। फरवरी तक का समय प्रेम में विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति जुलाई व अगस्त माह में सावधान रहना होगा।

4. आर्थिक स्थिति
15 फरवरी तक थोड़ी परेशानी रहेगी। 15 मई  के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। इस वर्ष मार्च के बाद जमीन या मकान क्रय करेंगे। वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। वर्ष के प्रारम्भिक दो माह में धन का व्यय होता रहेगा। इस वर्ष धन तो आएगा लेकिन व्यय भी ज्यादा होगा। धन का व्यय गृह निर्माण व संतान के शिक्षा इत्यादि कार्यों में होगा।

5. शुभ समय
15 अप्रैल से सितम्बर तक शुभ समय है। नवम्बर का महीना बहुत बेहतर है। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय आर्थिक सृष्टि से बहुत श्रेयष्कर है।

6. उपाय
प्रतिदिम श्री सूक्त का पाठ करें। श्री गणेश उपासना करें। दुर्गासप्तशती के सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें। बुध व शनि के बीज मंत्र का जप करें। प्रत्येक बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।

End of Article