क्रिकेट

तौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज

बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वो बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Image

तौहीर हृदोय दोहरा शतक जड़ने के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket X)

ढाका: वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने इतिहास रच दिया है। वो बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुशफिकुर रहीम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

खेली 242 रन की नाबाद पारी

चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने उतरे तौहीद 242 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा बांग्लादेश का और कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जड़ सका। हृदोय जब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, जब उनकी टीम ने नईम हसन (5) और तंजीद हसन तमीम (16) के विकेट गंवा दिए थे, और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (18) के आउट होने के बाद मेजबान टीम का स्कोर 51/3 हो गया था। बांग्लादेश की टीम विंडीज के पहली पारी में बनाए 356 रन के जवाब में 386 रन बनाकर ढेर हो गई। पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 30 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। तौहीद 242(359) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 22 चौके और 11 छक्के जड़े।

तोड़ा मुश्फिकुर रहीम का 8 साल पुराना रिकॉर्ड

तौहीद से पहले बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मुश्फिकुर रहीम के नाम दर्ज था। रहीम ने जिंबाब्वे के खिलाफ साल 2018 में मीरपुर में 219 रन की नाबाद पारी खेली थी। वो बांग्लादेश के लिए टेस्ट इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मुश्फिकुर रहीम(तीन), शाकिब अल हसन और तमीम इकबार ये कारनामा कर सके हैं।

पहले शतक को दोहरे शतक में किया तब्दील

तौहीद ने टेस्ट करियर में पहली बार 200 रन के आंकड़े को पार करके अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। वह अपने टेस्ट करियर के पहले शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article