Monthly Horoscope June 2022: इस माह इन जातकों को होगी धन की प्राप्ति, राशिफल देखेकर जानें कैसा रहेगा जून माह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 08:23 AM IST

मासिक राशिफल, जून 2022: इस माह कई कई ग्रहों का गोचर परिवर्तित होने वाला है जिसके चलते परिस्थितियां बदलेंगी और कई सारे प्रभाव देखने को मिलेंगे। जानिए जून महीने का राशिफल, किस राशि के जातक पर रहेगा क्या प्रभाव।

Monthly Horoscope June 2022: इस माह इन जातकों को होगी धन की प्राप्ति, राशिफल देखेकर जानें कैसा रहेगा जून माह

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), जून 2022: जून माह में कई ग्रहों का गोचर परिवर्तित हो रहा है। इस माह के प्रथम दिन सूर्य व बुध वृष, शुक्र राहु मेष, मंगल गुरु मीन, शनि कुंभ, व केतु तुला राशि में हैं। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 15 जून को सूर्य वृष से मिथुन में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मिथुन में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। आइए अब जानते हैं जून माह में ग्रहों का गोचर प्रभाव व सटीक राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

15 जून के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। 07 जून से 18 जून तक हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 14 से 21 जून तक जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। छात्रों को सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल- 

इस माह 15 जून के बाद जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप जॉब में अपने दायित्व को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 11 से 21 जून तक जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। शुक्रवार को चावल व दही का दान करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल- 

इस माह 07 से 18 जून के मध्य का समय बहुत ही बेहतर है। 12जून तक जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। 15 जून के बाद सूर्य का मिथुन में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक मंगलवार को गुड़ खिलाएं। 

4. कर्क राशिफल- 

यह माह जॉब से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है। 08 से 15 जून के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में शनि व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करते रहें। 

5. सिंह राशिफल- 

15 जून के बाद व्यवसाय में सफलता व जॉब में प्रोमोशन का समय है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में 04 से 08 जून तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। 09 जून तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। सूर्य उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गेंहू व गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल-  

इस माह 15 जून के बाद आप जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। विष्णु जी की उपासना करते रहें। 22 जून के बाद धन आगमन के संकेत हैं।

7. तुला राशिफल- 

यह माह छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। 15 जून के बाद व्यवसाय में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। जून के द्वितीय सप्ताह में धार्मिक कार्य होंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। 05 जून से 13 जून के मध्य किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति होगी।

8. वृश्चिक राशिफल- 

इस माह जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे 18 जून के बाद व्यवसाय में धन का आगमन होगा। 19 जून के बाद जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 04 से 11 जून तक स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल- 

इस माह व्यवसाय में किसी नवीन कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हर गुरूवार को धार्मिक पुस्तक का दान करते रहें। 15 के बाद स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। 09 जून के बाद जॉब में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।

10. मकर राशिफल- 

शुक्र व शनि गोचर से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। शुक्र व सूर्य का गोचर 22जून के बाद संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे। 05 से 09 जून तक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहें। नीला व लाल रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल-

इस माह 15 से 22 जून के मध्य आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह मकान क्रय करने की बाधाएं दूर होंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

12. मीन राशिफल- 

यह माह राजनीतिज्ञों के लिए कई बड़ी उपलब्धियों का है। सूर्य व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। 15 जून के बाद सूर्य का चतुर्थ गोचर जॉब में प्रोमोशन की स्थिति दे सकता है।

End of Article