Horoscope Today, 17 October 2021: वृष व मकर राशि के लोगों को होगा लाभ, जानिए रविवार का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2021, 03:31 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17th October 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 17 अक्टूबर को क्या हैं ग्रह स्थितियां?

Horoscope Today, 17 October 2021: वृष व मकर राशि के लोगों को होगा लाभ, जानिए रविवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17th October 2021: आज सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य कन्या राशि मे गोचर कर रहे हैं। शुक्र वृश्चिक राशि में है। मकर व कुम्भ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व कन्या के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 17 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। मंगल प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। गुरु व शुक्र छात्रों को उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा का दशम व शुक्र का सप्तम गोचर छात्रों को शिक्षा में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का नवम व मंगल सूर्य बुध का कन्या गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 

शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए दायित्व का आरंभ  कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।स्वास्थ्य सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु के मकर गोचर का लाभ लें। हनुमान जु उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें।  बैगनी व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

मंगल, सूर्य बुध इस समय इसी राशि में है। बैंकिंग व आईटी जॉब वाले कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। अन्न का दान करें। लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्र इस राशि से तृतीय है। छात्र सफल रहेंगे।

7. तुला राशिफल- 

शुक्र का इस राशि से द्वितीय गोचर बहुत शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- 

आज बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता  से प्रसन्नता है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज परिवार सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 

शनि इसी राशि में व शुक्र एकादश है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

आज गुरु इसी राशि से द्वादश व चन्द्रमा इसी राशि में है। द्वादश शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। गुरु के बीज मंत्र  का जप करें।

12. मीन राशिफल-

चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय जॉब में उन्नयन देता है। छात्र सफल रहेंगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करा सकते हैं। जॉब के विवादों को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

End of Article