आज का राशिफल 25 मार्च 2021: व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे मेष राशिवाले, कार्य योजना को देंगे विस्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2021, 02:00 AM IST

आज का राशिफल, 25 मार्च 2021:आज चन्द्रम अपनी राशि कर्क में हैं वहीं राहु व मंगल एक साथ वृष में अंगारक योग बना रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।। पढ़ें 25 मार्च का राशिफल।

आज का राशिफल 25 मार्च 2021: व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे मेष राशिवाले, कार्य योजना को देंगे विस्तार

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व कर्क राशि है। आज चन्द्रम अपनी राशि कर्क में हैं वहीं राहु व मंगल एक साथ वृष में अंगारक योग बना रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां  पूर्ववत हैं।

आज कर्क व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।कन्या व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

पढ़ें अपना 25 मार्च का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में उन्नति देगा ।पीला रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज आप व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र का कर्क व गुरु का मकर गोचर मंगलमय है। जॉबमें स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  चन्द्रमा आज इसी राशि मे गोचर कर रहे हैं।जॉबव व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।पीला रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध का गोचर जॉबव व्यवसाय से लाभ देगा। गाय को पालक खिलाएं।गणेश जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज चन्द्र व गुरु गोचर अनुकूल है। जॉबमें सफलता की प्राप्ति होगी।किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। व्यवसाय में नई बिजनेस डील मिल सकती है। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु के मकर राशि में होने से लाभ है,लेकिन चन्द्रमा थोड़ा प्रतिकूल है। जॉबव व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉबसे सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: चन्द्रमा व शनि जॉबमें लाभ प्रदान कर सकते हैं। शिक्षा में आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं।  हेल्थ को लेकर खुश रह सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है।गो माता को पालक खिलाएं।

End of Article