Aaj ka Rashifal 25 June 2022: वृश्चिक वालों को जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 02:45 PM IST

Aaj ka Rashifal 25 June 2022: आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। यहां पढ़ें 25 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 25 June 2022: वृश्चिक वालों को जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

25 जून 2022 का राशिफल: आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन भरणी नक्षत्र है। चन्द्रमा मेष लेकिन 05:03pm के बाद वृष राशि में रहेंगे। शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 25 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य तृतीय व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन  सूर्य द्वितीय  व 05:03pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। मीन के गुरु शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-
इस राशि का सूर्य व मेष का चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल व गुड़ का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का मिथुन व 05:03 pm के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।मूंग का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
दधम सूर्य व 05:03 pm के बाद चन्द्रमा भाग्य स्थान पर शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है।ह नुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।स्वास्थ्य सुख के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। मसूर का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। श्री कृष्ण जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज 05:03 pm के बाद चन्द्रमा  खष्ठम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का  दान करें।

10. मकर राशिफल- 
05:03 pm के बाद चन्द्रमा पँचम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
छात्र सफल रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।चावल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
चतुर्थ सूर्य व 05:03 pm के बाद चन्द्रमा  धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल व गुड़ का दान करें।संतान  की सफलता के संकेत हैं। आज अपनी संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। 

End of Article