राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 12 दिसंबर 2022: कुछ नया सीखने का करें प्रयास तभी मिलेगी सफलता

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 12, 2022, 09:23 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 12 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: आपने अपने लाइफ में बहुत कुछ हासिल किया हुआ है। बावजूद इसके अभी आपको कुछ नया सीखने के लिए प्रयास करने जरूरत है। क्योंकि अब वक्त है सारी चीजों को भली भांति समझने और उनपर फोकस करने की।

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 12 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: हालात ने आपका पूरा साथ निभाया है और इसी वजह से आपकी मेहनत भी बढ़ी है पर यह एक दिन की मेहनत नहीं है इसके पीछे आपकी वर्षों की मेहनत लगी हुई है जिसके चलते आज आप इस मुकाम पर हैं। लोग कुछ भी सोचते रहें पर मेहनत का रास्ता तो लंबा ही होता है।

क्या करें – कुछ नया सीखने का प्रयास करना होगा और उस दिशा में आपने पहले से कदम उठायें हैं। अब बहुत सारी चीजों को भली भांति समझने का वक्त है ताकि आप अपनी कोशिशों को वो धार दे सकें जो आपको बड़ी उपलब्धियों से रूबरू कराता चला जाए।

क्या न करें – अपने भरोसे को कम न करें और सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की कहीं आपको नुकसान तो नहीं हो जाएगा। इसका यह मतलब नहीं है की आप कोई लापरवाही करके अपना नुकसान कर लें पर लोगों से विचार विमर्श करने में आप अपना भरोसा जरूर बनाए रखें ताकि लोग आपको किसी कमी की नजर से न देखें।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपके जहन पर दस्तक दे रहा है पर कभी आप एक कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं पर फिर दो कदम पीछे हटा लेते हैं क्योंकि आपको भरोसा नहीं है। अगर पहले भी किसी ने आपकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है तो आपका अविश्वास वाजिब है।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक भी है और उसे बेहतर भी किया जा सकता है। आपकी समृद्धि भी बढ़ी है पर आपको नुकसान की चिंता है। ऐसे किसी विचार को संभालने में थोड़ा सा वक्त लग सकता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article