Aaj Ka makar Rashifal 12 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: लोगों की अच्छाई आपके लिए बनी हुई है और इसलिए आपका भरोसा भी जगा हुआ है। आपने अपनी मेहनत को बढ़ाने में बहुत सारी कोशिश की है और आपकी कोशिशें कामयाब भी हुई हैं पर फिर भी यह अस्थिरता भरा दौर है जिसमें संभलकर चलने की ही जरूरत है।
क्या करें – अपना भरोसा जरूर बनाए रखें पर कामकाज की स्तिथि को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास भी कर लें। काम के प्रति किसी भी तरह का अविश्वास बनाते चले जाने से बचना होगा ताकि जिंदगी की स्थिरता हर रूप से बनी रहे।
क्या न करें – कई तरह के नए विकल्प आपके सामने हो सकते हैं पर हमेशा बदलाव का सोचते चले जाना भी ठीक नहीं है। आपकी आमदनी ठीक है पर आपका पैसा कहीं फंस सकता है। कामकाज की स्तिथि ठीक है पर कामकाज को खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए बहुत सारे मिलेजुले योग हैं जिसके चलते आप कोई गलती न कर जाएँ।
मेहनत – मेहनत तो करनी ही पड़ेगी और उस मेहनत में लोगों का योगदान भी बना रहेगा। लोगों से मिलती हुई प्रेरणा की वजह से भी आप अपनी कोशिशों को बढ़ावा दे पाएंगे पर कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले लोगों की सलाह भी आपके काम आएगी।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक लग रही है क्योंकि लाभ बना हुआ है पर इसे भली भांति समझने की जरूरत है। आपका पैसा कहीं फंस सकता है पर काम और कारोबार के लिए उधार लिया गया पैसा भी आपका नुकसान कर सकता है इसलिए पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
