Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें भारतीय रेलवे (Indian Railway) से आए दिन सफर के नए और अजीबो गरीब नजारे भी वायरल होते रहते हैं। कभी रील्स बनाने वालों का ड्रामा, तो कभी ट्रेन के अंदर ही खाना पकाने के कारनामे। लेकिन, इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को न सिर्फ हैरान किया है, बल्कि पेट पकड़कर हंसने पर भी मजबूर कर दिया है। दरअसल, एक महिला ने ट्रेन की अपर बर्थ को ही अपना 'मिनी किचन' और डाइनिंग रूम बना डाला। महिला बड़े आराम से स्टील के बर्तनों में घर से लाया गया 'मुर्गा-भात' प्लेटों में सजाकर परिवार को परोसती दिखी।
वायरल हो रहे इस 44 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन की सबसे ऊपरी बर्थ पर बैठी हुई है। उसके आसपास कई छोटे-बड़े स्टील के बर्तन रखे हुए हैं। महिला एक बर्तन का ढक्कन हटाती है, उसमें से भर-भरकर उबला हुआ चावल स्टील की प्लेट में निकालती है और फिर दूसरे बर्तन से मसालेदार चिकन की ग्रेवी और पीस प्लेट में परोस देती है। खाना परोसने का अंदाज इतना सहज और पारिवारिक है, जैसे वह घर के डाइनिंग टेबल पर बैठी हो। प्लेट तैयार करने के बाद वह नीचे अपने परिवार के सदस्यों को इसे थमा देती है। देखें वीडियो...
महिला का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, इस वीडियो को लेकर बहस भी छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन का पेंट्री कार या स्टेशनों का खाना अक्सर असुरक्षित या बेस्वाद होता है। ऐसे में लंबी दूरी के सफर में अपने परिवार के लिए घर से साफ-सुथरा और स्वादिष्ट खाना ले जाना कोई गुनाह नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम बासी और महंगा रेल-खाना तो नहीं खाना पड़ रहा। वहीं, कुछ लोगों पब्लिक स्पेस में इस तरह बर्तनों का तांता लगाने और खाना परोसने पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि ट्रेन एक सार्वजनिक जगह है, जहां खाना फैलने, बदबू आने या दूसरों को असुविधा होने का खतरा रहता है। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दीदी अगर थोड़ा और सामान ले आतीं तो बिस्तर भी यहीं लगा लेतीं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
