Apple ने अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 की ग्लोबल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को आयोजित ‘Surprise and Shine’ इवेंट में बताया कि iPhone यूजर्स को नया ऑपरेटिंग सिस्टम कब से डाउनलोड करने के लिए मिलेगा। Apple ने करीब तीन महीने पहले WWDC 2026 में iOS 27 को पहली बार पेश किया था। अब इसका पब्लिक रोलआउट शुरू होने जा रहा है।
14 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे iOS 27
Apple के मुताबिक, iOS 27 को 14 सितंबर से सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपैटिबल iPhone यूजर्स को यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलेगा। अपडेट चेक करने के लिए iPhone में Settings > General > Software Update पर जाना होगा। यहां iOS 27 उपलब्ध होने पर यूजर इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकेंगे।
Liquid Glass डिजाइन और Siri AI में बड़ा बदलाव
iOS 27 में Apple ने अपने Liquid Glass डिजाइन को और बेहतर किया है। इसके अलावा iPhone Handoff फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग iPhones पर एक ही नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
नए ऑपरेटिंग सिस्टम की सबसे बड़ी खासियतों में से एक Apple Intelligence की अगली पीढ़ी और नया Siri AI है। नया Siri ज्यादा नैचुरल भाषा में किए गए सवालों को समझने और बातचीत के दौरान पहले के संदर्भ को बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। Siri AI में Apple के अपने Foundation Models के साथ Google के Gemini AI मॉडल्स का भी इस्तेमाल किया गया है। यूजर्स Siri को एक स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर भी लॉन्च कर सकेंगे और पुराने चैट्स को देख पाएंगे।
बच्चों के डिजिटल इस्तेमाल पर पैरेंट्स को ज्यादा कंट्रोल
iOS 27 में माता-पिता के लिए भी कई नए टूल्स जोड़े गए हैं। इनमें Time Allowances और Schedules जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिनकी मदद से बच्चों के डिजिटल इस्तेमाल को मैनेज करना आसान होगा। नए वेबसाइट्स के लिए Ask to Browser फीचर भी दिया गया है।
Phone, Messages, Mail और Safari में भी बदलाव
iOS 27 के साथ Phone ऐप को नया डिजाइन दिया गया है। इसमें Mail ऐप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दिखाई जाएगी। Messages और Mail ऐप में भी सुझावों से जुड़े नए फीचर्स मिलेंगे। वहीं, Safari में टैब्स को उनके टॉपिक के आधार पर ग्रुप करने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, Safari किसी वेबसाइट पर नई जानकारी अपडेट होने पर यूजर को नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी भी दे सकेगा।
इन iPhones में मिलेगा iOS 27 अपडेट
iOS 27: कौन-कौन से फोन को मिलेग अपडेट
iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro
iPhone Air
iPhone 17
iPhone 17e
iPhone 16e
iPhone 16
iPhone 16 Plus
iPhone 16 Pro
iPhone 16 Pro Max
iPhone 15
iPhone 15 Plus
iPhone 15 Pro
iPhone 15 Pro Max
iPhone 14
iPhone 14 Plus
iPhone 14 Pro
iPhone 14 Pro Max
iPhone 13
iPhone 13 mini
iPhone 13 Pro
iPhone 13 Pro Max
iPhone 12
iPhone 12 mini
iPhone 12 Pro
iPhone 12 Pro Max
iPhone 11
iPhone 11 Pro
iPhone 11 Pro Max
iPhone SE (2nd generation and later)
