राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 05 दिसंबर 2022: प्यार-मोहब्बत के रिश्ते में रह सकती है अनबन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 5, 2022, 12:40 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 05 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में ग्रहण लग सकता है। सबकुछ ठीक चल रहा था। पर अब आपका मन परेशान रह रहा है। आप अब भी चाहते हैं प्यार के पास वापस लौटना। पर आपका दिल और दिमाग आपका साथ नहीं दे पा रहा।

Image

Vrishchik Rashifal, 05 December 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 05 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) –मन परेशान है और हर चीज बुरी लगती चली जा रही है, अगर अपनी कोशिशों का पूरा फल ना मिल रहा हो तो भी परेशानियां बढ़ जाती हैं, इसलिए अंतर्मनन करने की जरूरत है कि गलती कहां हो रही है.

क्या करें –अपनी मानसिकता को सुधारने की जरूरत है और दुखी होते चले जाने से बचना होगा, क्योंकि यह एक आदत सी बन जाती है, जिसे समय रहते संभाल लेना बहुत जरूरी है.

क्या न करें –लोगों से मदद मिल रही है पर आपके मन में भरोसा नहीं जग पा रहा कि क्या यह संभव है, इसलिए आप अपने आस-पास के लोगों को कमी की नजर से ही देखते चले जा रहे हैं और ये ही ठीक नहीं है.

काम और कारोबार - कामकाज में आपको स्थिरता भी बनाए रखनी होगी और समर्पण भी बनाए रखना होगा. समर्पण बना हुआ है पर स्थिरता की कमी है और यही ठीक नहीं है. वैसे भी जल्दबाजी में अपना ही नुकसान करते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.

प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता आपके जेहन पे इस कदर छाया हुआ है जो आपको सुख से जीने नहीं दे रहा. सबकुछ ठीक होते हुए भी आपका मन परेशान है और अगर आप चाहें तो उस रिश्ते से जुड़ सकते हैं, पर आपका दिल और दिमाग आपका साथ नहीं दे रहा.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article