राशिफल

आज का तुला राशि‍फल 14 जनवरी 2023 : जल्‍दबाजी के फैसलें से अपना नुकसान करा बैठेगें, संभलकर चलना बहुत जरूरी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 14, 2023, 09:20 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 14 January 2023 , Libra Horoscope Today in Hindi : आपका पैसा कहीं फँस सकता है इसलिए थोड़ा संभलकर चलना बहुत जरूरी है। रिश्तों में किसी भी तरह की तैश न दर्शाएँ क्योंकि ऐसा करने से आप रिश्तों को कमजोर करते चले जाएँगे जो इस समय ठीक नहीं है।

Image

Libra Horoscope 14 January 2023

Aaj Ka Tula Rashifal 14 January 2023 , Libra Horoscope Today in Hindi : तुला (Libra)अगर किसी निवेश का विचार है तो आपके विचार अच्छे हैं पर अभी भी थोड़ा सा ऐसा योग बना हुआ है जिसमें आपको पैसे से जुड़े फैसले ध्यानपूर्वक ही लेने होंगे। आपका पैसा कहीं फँस सकता है इसलिए थोड़ा संभलकर चलना बहुत जरूरी हो जाएगा।

क्या करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में हर रूप से स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है। अपने मन को भटकाकर हालात बिगड़ते ही हैं इसलिए अगर कोई फैसला करना है तो उसमें भी आपकी सूझबूझ नजर आनी चाहिए और अपनी मेहनत को आधार बनाकर ही आपको फैसले करने चाहिए।

क्या न करें – रिश्तों में किसी भी तरह की तैश न दर्शाएँ क्योंकि ऐसा करने से आप रिश्तों को कमजोर करते चले जाएँगे जो इस समय ठीक नहीं है। हालात कुछ इस रूप से भी बनते चले जा रहे हैं जिसमें आपकी चुनौतियाँ बनी रहें जिन्हें दूर तो करना ही पड़ेगा।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि बहुत संयम से संभल पाएगी। आप जल्दबाज़ी में फ़ैसले करना चाह रहे हैं और यह आपकी आर्थिक स्तिथि पर बुरा असर डाल सकता है। अपनी बचत को बनाए रखने के लिए भी आपको सूझबूझ से काम लेने की जरूरत पड़ेगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article