राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 14 जनवरी 2023: स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत, वरना हो सकता है नुकसान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 14, 2023, 09:18 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 14 january 2023 , Gemini Horoscope Today in Hindi: आपके सामने हर दिन एक नई चुनौती सामने आती रहती है। इन दिनों आपकी सेहत थोड़ी खराब चल रही है। ऐसे में समय पर खान पान करने की जरूरत है। तभी आप खुशहाल जीवन बिता पाएंगे।

Image

Gemini Horoscope, 14 January 2023

Aaj Ka mithun Rashifal 14 january 2023 , Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – अपनी कोशिशों को नियमित बनाने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि यह समय बिखरा हुआ सा नजर आ रहा है। हो सकता है लोग भी आपको उस रूप से समझ न पाएं जितने की जरूरत है।

क्या करें – अपनों के लिए बहुत कुछ करने का समय है। सबसे पहले उनके लिए अच्छा सोचेंगे तभी जाकर आप अपनों की मदद कर पाएंगे इसलिए इस समय से जुड़ी हुई खुशियों को सहेज लेने की जरूरत पड़ेगी।

क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को किसी भी तरह के खतरे में बिल्कुल न डालें। अगर खर्चे बढ़े रहें तो वो भी एक तरह का नुकसान ही है और इस समय तो आपकी फिजूलखर्ची भी नजर या रही है जो ठीक नहीं है।

सेहत – सेहत की ओर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही अच्छी नहीं है। आप अपनों के प्रति जागरूक हैं, यह अच्छी बात है पर जिंदगी का अनुशासन बनाए रखना और भी जरूरी है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article