राशिफल

आज का कुम्‍भ राशि‍फल 14 जनवरी 2023 : मन को शांत रखें मुश्किलों भरा दौर जल्‍दी जाने वाला है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 14, 2023, 09:22 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 January 2023 , Aquarius Horoscope Today in Hindi : रिश्तों में जो भी दूरियाँ बन रही हैं उन्हें संभाले रखने की जरूरत है। जब भी मुश्किल भरा दौर आए तो परेशानियाँ बढ़ती हैं और जब भी मानसिक परेशानियाँ बढ़ जाएँ तो किसी भी मुश्किल को संभालना कठिन ही होता है ।

Image

Aquarius Horoscope 14 January 2023

Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 January 2023 , Aquarius Horoscope Today in Hindi : कुम्भ (Aquarius)लोग जो आपकी मदद कर रहे थे अब आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा उम्मीद लगाने की गलती करते चले जाना भी ठीक नहीं है। रिश्तों में जो भी दूरियाँ बन रही हैं उन्हें संभाले रखने की जरूरत है।

क्या करें – अपने मन को बहुत शांत रखना होगा। जब भी मुश्किल भरा दौर आए तो परेशानियाँ बढ़ती हैं और जब भी मानसिक परेशानियाँ बढ़ जाएँ तो किसी भी मुश्किल को संभालना कठिन ही होता है, इसलिए आपको अपना धैर्य बनाए भी रखना होगा और उसे लोगों पर दर्शाना भी होगा।

क्या न करें – लोगों के प्रति जो भी आपकी ज़िम्मेदारियाँ हैं उन्हें निभाने में किसी भी तरह की गलती न करें इसलिए न तो अपनी कोशिशों को शक की नजर से देखें और ना ही लोगों की जरूरतों को आप नावाजिब ठहरायें। हर एक की अच्छाई को समझते हुए जिंदगी के फैसले करेंगे तो आपको फायदा ही होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article