राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 14 जनवरी 2023: कामकाज की स्थिति ठीक , पर लव लाइफ में आ सकती है दिक्कत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 14, 2023, 09:18 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 14 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi : लव के मामले में आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रह सकता है। हालांकि कारोबारी क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी हुई है। पर फिर भी अपनी कोशिशों को कम न करें। लगातार मेहनत और सूझ बूझ से काम करते चले जाएं।

Image

Cancer Horoscope, 14 January 2023

Aaj Ka Kark Rashifal 14 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi : कर्क (Cancer) – मुश्किल भरा दौर बीत रहा है और लोगों से जुडने का मौका मिलता चला जा रहा है। कर्क राशि वालों के लिए आने वाला महीना आपसी तालमेल को बनाए रखने के लिए घर परिवार में बहुत सुखद बन रहा है।

क्या करें – अपने व्यवहार को ऐसा बना लें की आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ पाएं। अपनी क्रियाओं और प्रतिक्रियाओं को भी ऐसा बना लें जिसमें उलझनों से बचकर आप निकल सकें।

क्या न करें – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको बहुत सारी सूझबूझ अपनानी होगी। तैश में आकार रिश्ते नहीं संभलते और कोई प्यार का रिश्ता भी मुश्किलों में पड़ सकता है, इसलिए ऐसा कुछ न करें जो रिश्तों में परेशानियाँ पैदा करता चला जाए।

काम और कारोबार – कामकाज का क्षेत्र लाभ दिखा रहा है पर कामकाज के क्षेत्र में ज्यादा लगन बनाए रखने की जरूरत है। थोड़ी सी कोशिश आपको हर तरह से मदद कर सकती है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article