राशिफल

आज का मेष राशिफल, 14 जनवरी 2023: नकारात्मक विचार आपकी शख्सियत पर डाल सकता है प्रभाव, जानें कैसे

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 14, 2023, 09:17 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 January 2023 , Aries Horoscope Today in Hindi: इन दिनों आपके मन में कई तरह की नकारात्मकता चल रही है। जिसे सकारात्मक बनाने की जरूरत है। नहीं तो इसका बुरा असर आपके पर्सनैलिटी पर पड़ेगा और लोगों से आपके मतभेद होते चले जाएंगे।

Image

Aries Horoscope, 14 January 2023

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 January 2023 , Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – काम और कारोबार में आपकी तवज्जो बढ़ रही है और आप अपने ज्ञान को सही रूप से इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इसी अच्छाई के चलते लोग आपको हर तरह का सहयोग भी देना चाह रहे हैं।

क्या करें – इस समय का पूरा फायदा उठाना है तो अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की दुविधा को हटा दें। मन में मतभेद बना लिए जाएँ तो वो मतभेद जिंदगी में भी उभर आते हैं और लोगों से भी उलझन बढ़ जाती है, इसी चीज से बचकर निकाल जाने की जरूरत है।

क्या न करें – सिर्फ पैसे को आधार बनाकर जिंदगी के फैसले न करें। जिंदगी की उन चुनौतियों की ओर भी देख लें जो पीठ पीछे आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं इसलिए हर तरह से विनम्रता बनाए रखें ताकि लोगों से किसी भी तरह की उलझन बढ़ती न चली जाए।

शख्सियत – मेष राशि वालों को अपनी शख्सियत को सुधारना होगा और अपने मन में बार बार उभरती हुई नकरात्मकता को दूर करने की कोशिश करनी होगी। जिंदगी में लोगों के प्रति और खुद के प्रति भरोसा बना रहे यह कहीं ज्यादा जरूरी होता है इसलिए अपने नजरिए को सुधार लेने की भी जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article