राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 12 दिसंबर 2022: लगन और मेहनत से ही बनेगी बात, आलस को अपने से करें दूर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 12, 2022, 09:26 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 12 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। पर आपको उसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में पढ़ाई-लिखाई को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपनी लगन और मेहनत को भी बढ़ाना होगा।

Aaj Ka Singh Rashifal 12 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: मन परेशान है क्योंकि लोगों से विचार नहीं मिल रहे और लोगों से आपके लिए चुनौतियाँ बढ़ती चली जा रही हैं। रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है तभी जाकर हालात संभलेंगे।

क्या करें – मुश्किलें हैं और रहेंगी पर ऐसे में अपना भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। किसी भी तरह का सख्त विचार बनाते चले जाने से भी बचना होगा ताकि लोगों से तालमेल बनाए रखने में आपको सहायता मिलती चली जाए। आप अपनों को समझने की कोशिश कर रहे हैं और यह आपकी अच्छाई है जिसे बनाए रखना है।

क्या न करें – किसी भी तरह के तकरार में न पड़ते चले जाएँ और लोगों को इस नजर से न देखें की वो आपके खिलाफ हैं। विचारों का न मिलना एक स्वाभाविक सी बात है पर किसी भी बात को बिगाड़ते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।

रुकावटें और चुनौतियाँ – रुकावटें जिंदगी की सच्चाई है जिसके चलते हम बहुत कुछ कर भी पाते हैं और बहुत कुछ सीख भी पाते हैं पर ऐसा लगता है जैसे आप अपनी चुनौतियों से इस समय घबरा गए हैं और वही ठीक नहीं है। मुश्किलों को एक एक करते संभालते चले जाना बहुत जरूरी है।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई को बढ़ावा देने के लिए आपको अपनी लगन को और अपनी मेहनत को बढ़ाना पड़ेगा। आप सीख बहुत कुछ रहे हैं पर सबकुछ बिखरा पड़ा है और उसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा इसलिए अपने मन से उन भटकते हुए विचारों को हटा दें जो आपको सिर्फ गुमराह कर रहे हैं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article