Aaj Ka Tula Rashifal 12 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – काम और कारोबार के क्षेत्र में अच्छाई बनी रह सकती है जिसके चलते आपकी जिंदगी का सुख बढ़े। अपनों के लिए भी आप बहुत कुछ कर पाएंगे और घर परिवार में भी ताल्लुकात बेहतर होते चले जाएंगे। अपनी लगन को बनाए रखने से फायदा जरूर होगा।
क्या करें – घर परिवार की खुशियों को इस रूप से समझना होगा की वो कितनी बनी हुई हैं और उनमें कितनी गुंजाइश है। अपने जीवनसाथी के प्रति आपको अपने भरोसे को बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि उनके बनते बिगड़ते विचार हो सकते हैं जिसके चलते आपके मन में कोई न कोई उलझन भी हो सकती है फिर भी आपको भरोसा है की आप अपने दम पर बहुत कुछ संभाल पाएंगे।
क्या न करें – रिश्तों को संभाले रखने में किसी भी तरह की कमी न रखें। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को भी इस रूप से देखें जिसके चलते आपको कोई प्रेरणा मिलती रहे और आप जिंदगी में कुछ बेहतर करते रहें। अगर वो प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपके कामकाज के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो उसमें जल्दबाज़ी बिल्कुल न दिखाएं क्योंकि उसमें आने वाले समय में परेशानियाँ हो सकती हैं।
तकरार और झगड़े – घर परिवार में किसी भी तरह का मतभेद न उभरने दें। आपसी तालमेल को बनाए रखने के लिए खुद पर भरोसा करें और अपनी अच्छाई को हर रूप से दर्शाएँ। अपने विचारों में विनम्रता लाते चले जाने से फायदा जरूर होगा।
पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई की दिशा में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप कर बहुत कुछ रहे हैं पर उसे और केंद्रित करने की जरूरत पड़ेगी पर ऐसा करते हुए आपको अपने अंदर ऐसा भरोसा जगाना होगा की आप बहुत कुछ कर सकते हैं। अपने मन में बिठाया हुआ किसी भी तरह का अविश्वास दूर करना होगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
