KBC में पूछा गया गोल्डन गेट ब्रिज से जुड़ा सवाल, टॉपर्स ही दे पाएंगे जवाब

Kuldeep Raghav

Sep 10, 2026

​केबीसी के सवाल ​

अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' में बुधवार को CRPF के डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार यादव हॉट सीट पर बैठे।

Credit: Instagram

​1 करोड़ का सवाल​

वो 14 सवालों के जवाब देकर 15वें सवाल तक पहुंच गए, जो 1 करोड़ का था।

Credit: Instagram

​नहीं मालूम था जवाब​

मनोज को सही जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया और 50 लाख रुपये की जीती हुई रकम लेकर चले गए।

Credit: Instagram

​बेहद मुश्किल सवाल​

यह सवाल आसान नहीं था। केवल टॉपर्स या यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले ही इसका जवाब दे पाएंगे।

Credit: Instagram

You may also like

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' क्या है? छ...
सेना के लिए छोड़ी 30 लाख की नौकरी, 21 की...

​ये था सवाल ​

किस खोजकर्ता और अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को उस जलडमरूमध्य (strait) का नाम रखने का श्रेय दिया जाता है, जिसके नाम पर 'गोल्डन गेट ब्रिज' का नाम पड़ा?

Credit: Instagram

​ये थे ऑप्शन ​

इस सवाल के 4 विकल्प थे: जेम्स ब्लेन, जॉन फ्रेमोंट, विनफील्ड स्कॉट, लीलैंड स्टैनफोर्ड।

Credit: Instagram

​क्या आपको मालूम है जवाब?​

क्या आपको इस सवाल का जवाब मालूम है? अगर नहीं तो अगली स्लाइड में जानें सही जवाब।

Credit: Instagram

​ये रहा सही जवाब​

इस सवाल का सही जवाब है जॉन फ्रेमोंट। जॉन सी. फ्रेमोंट 1856 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार थे, लेकिन वे जेम्स बुकानन से हार गए।

Credit: Instagram

​कब बना गोल्डन गेट ब्रिज​

1846 में, फ्रेमोंट ने सैन फ्रांसिस्को की जलसंधि (strait) का नाम 'गोल्डन गेट' या 'क्राइसोपाइले') रखा। गोल्डन गेट ब्रिज चार साल के निर्माण कार्य के बाद 1937 में बनकर तैयार हुआ।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' क्या है? छात्रों को क्या है फायदा

ऐसी और स्टोरीज देखें