17 May 2024 Rashifal: आज के राशिफल अनुसार मेष राशि वालों को हेल्थ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि करियर के लिहाज से दिन अनुकूल है। आप अपने क्रोध पर भी काबू रखने की पूरी कोशिश करें। वृषभ राशि की बात करें तो इस राशि के लोगों को आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। अपने खान पान पर संयम रखें। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
17 May 2024 Rashifal In Hindi
मेष राशि
द्वितीय गुरु व राशि स्वामी मङ्गल जॉब के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य के प्रति अपना ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय -पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष राशि
गुरु व शुक्र शुभ हैं। जॉब में प्रमोशन की सम्भावना है। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। खान पान पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 09
मिथुन राशि
छात्रों को करियर में कई नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के पावर, फाइनेन्स व स्टील इंडस्ट्री में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय -गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
कर्क राशि
व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। जॉब में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। करियर को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 03
सिंह राशि
व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। जॉब को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में प्रेमी संग डिनर पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -04 व 07
कन्या राशि
चन्द्रमा व बुध व्यवसाय के लिए हितकर है। करियर में पेंडिंग काम निपटाते रहें। अग्रिम व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व नीला
शुभ अंक -04 व 08
तुला राशि
छात्र करियर में लाभान्वित होंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खराब खान पान स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
वृश्चिक राशि
धन का व्यय होगा। शनि बिजनेस में शुभ फल देंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -अपने वजन के बराबर सात प्रकार के अन्न दान करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
धनु राशि
खष्ठम गुरु धन प्राप्ति कराएगा। आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा, बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। इस कार्य को करने से शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -03 व 09
मकर राशि
जॉब में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। आप ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 08
कुंभ राशि
धन के अकस्मात व्यय की संभावना है। व्यवसाय को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -01 व 03
मीन राशि
व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। उदर विकार परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक- 01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
