Aaj Ka Rashifal 9 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि रे जातक को लव लाइफ में टाइम देना होगा। गुरुवार के दिन वृष राशि के जातक को वाणी पर संयम रखना होगा। कर्क राशि के जातक को काम में सफलता पाएंगे। कन्या राशि के जातक बिजनेस में सफल हो सकेंगे। कुंभ राशि के जातक को संतान की सफलता से खुश रह सकते हैं। मीन राशि के छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
आर्थिक सफलता प्राप्ति का दिवस है। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए भी प्रयास करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना करें।फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक --01 व 09
वृष
आज का दिन व्यवसाय में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। अन्न दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग --बैगनी व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
मिथुन
जॉब में प्रोमोशन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग --असमानी व नीला ।
शुभ अंक --05 व 07
कर्क
जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर,बैंकिंग व स्टील सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। फलों व तिल का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
शुभ रंग --हरा व पीला।
शुभ अंक -01 व 09
कन्या
बिजनेस में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। जॉब में भी सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व बैगनी।
शुभ अंक --04 व 06
तुला
जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय मध्यम होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवा मेहनत करें। लव लाइफ में आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। योग व ध्यान करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 07
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु शुभ हैं। धन आगमन होगा। परिवार सङ्ग कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा ,जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गुड़ व मूंग का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग --नारंगी व हरा।
शुभ अंक --07 व 08
धनु
छात्रों का करियर सफल रहेगा । टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय -ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप करें।
शुभ अंक --02 व 09 ।
शुभ रंग --लाल व सफेद
मकर
व्यवसाय बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -शनि के बीज मंन्त्र का जप करें।
शुभ रंग-नीला व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ
संतान की सफलता से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे,पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग --सफेद व हरा।
शुभ अंक --04 व 06
मीन
छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान बाहूक का पाठ कर सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
शुभ अंक --02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
