अध्यात्म

10 May 2024 Panchang: इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया और परशुराम जयन्ती, नोट कर लें पूजा मुहूर्त और राहुकाल समय

10 May 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 10 मई को अक्षय तृतीया और परशुराम जयन्ती मनाई जाएगी। इस दिन शुभ रवि योग सुबह 10 बजकर 47 मिनट से अगली सुबह 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

Image

10 May 2024 Panchang: इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया और परशुराम जयन्ती, नोट कर लें पूजा मुहूर्त और राहुकाल समय

10 May 2024 Panchang In Hindi: 10 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। ऐसे में इस दिन अक्षय तृतीया और परशुराम जयन्ती मनाई जाएगी। मान्यताओं अनुसार इसी तिथि से त्रेता युग का भी प्रारंभ हुआ था। इसलिए ये तिथि अत्यंत ही शुभ मानी जाती है। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शुभ योग रवि पूरे दिन रहने वाला है। अब जानिए 10 मई 2024 का पूरा पंचांग।

10 मई 2024 पंचांग (10 May 2024 Panchang)

तिथि- तृतीया - 02:50 AM, मई 11 तक फिर चतुर्थी

नक्षत्र- रोहिणी - 10:47 AM तक फिर मॄगशिरा

सूर्योदय- 05:33 AM

सूर्यास्त- 07:02 PM

चन्द्रोदय- 06:57 AM

चन्द्रास्त- 09:45 PM

अक्षय तृतीया 2024 पूजा मुहूर्त (Akshaya Ttritiya Puja Muhurat 2024)

  • अक्षय तृतीया 10 मई 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
  • अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त 10 मई की सुबह 05 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
  • तृतीया तिथि का प्रारम्भ 10 मई 2024 को सुबह 04 बजकर 17 मिनट से होगा।
  • तृतीया तिथि की समाप्ति 11 मई 2024 को सुबह 02 बजकर 50 मिनट पर होगी।

10 मई 2024 शुभ मुहूर्त (10 May 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:09 AM से 04:51 AM
  • प्रातः सन्ध्या 04:30 AM से 05:33 AM
  • अभिजित मुहूर्त 11:51 AM से 12:45 PM
  • विजय मुहूर्त 02:32 PM से 03:26 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 07:01 PM से 07:22 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 07:02 PM से 08:05 PM
  • अमृत काल 07:44 AM से 09:15 AM
  • निशिता मुहूर्त 11:56 PM से 12:38 AM, मई 11
  • रवि योग 10:47 AM से 05:33 AM, मई 11

10 मई 2024 राहुकाल समय (10 May 2024 Rahukaal Time)

10 मई को राहुकाल समय सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस समय पर किसी भी तरह के शुभ कार्य वर्जित माने गये हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article