राशिफल

Aaj Ka Rashifal (8 December 2025): मेष से लेकर मीन तक जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 8 दिसंबर का दिन सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल (8 December 2025): आज 8 दिसंबर 2025 दिन सोमवार है। चंद्रमा पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ चरण में तथा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन में, शनि मीन में, सूर्य, शुक्र व बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। पुष्य नक्षत्र के चंद्रमा अत्यंत शुभ फलदायी हैं। भगवान शंकर जी की उपासना करें। रुद्राभिषेक करें। शिव कल्याणकारी हैं। सप्त अन्न का दान करें। किसी मंदिर परिसर में पीपल व बेल का वृक्ष लगाएं। दान, दया और धर्म ही जीवन को सुख-शांति प्रदान करते हैं। आज सब ईश्वर से प्रार्थना करें ।

Image

8 दिसंबर का राशिफल

आज का राशिफल (8 December 2025): आज 8 दिसंबर 2025 पौष माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो शाम 4 बजकर 3 मिनट तक व्याप्त रहेगी। इसके बाद पंचमी लग जाएगी। इसके साथ ही आज पूरे दिन पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। योग ब्रह्म शाम 5 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद इंद्र योग लग जाएगा। करण बालव शाम 4 बजकर 3 मिनट तकर रहेगा।इसके बाद कौलव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज चंद्रमा कर्क राशि में और गुरु मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही सिंह राशि में मायावी केतु और कुंभ में राहु विराजमान रहेंगे। वृश्चिक में शुक्र, सूर्य और बुध व धनु में मंगल रहेंगे। मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

शनि द्वादश और चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। व्यवसाय के लिए यह स्थिति शुभ है। सूर्य, शुक्र व बुध अष्टम तथा गुरु तृतीय भाव में हैं। आप अपने नेक्स्ट जॉब की नई रूपरेखा तय करेंगे। वर्तमान जॉब में परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। अपनी पोजीशन के प्रति सजग रहें। ऑफिस में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

सूर्य, शुक्र व बुध सप्तम भाव में हैं। चंद्रमा तृतीय तथा गुरु द्वितीय भाव में हैं। बिजनेस के लिए यह स्थिति शुभ है। बैंकिंग व आईटी करियर से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा मन को रोमांचित कर देगी। बॉस से विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम में असत्य से बचें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा अनार व तिल का दान करें।

शुभ रंग: बैगनी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मिथुन राशि

गुरु अपनी राशि में, चंद्रमा द्वितीय तथा शनि दशम भाव में हैं। धन लाभ के योग हैं। जॉब में कई नवीन अवसर मिल रहे हैं। व्यवसाय में आवश्यक अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सुंदर अवसर को हाथ से न जाने दें। कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। लीवर प्रॉब्लम को लेकर थोड़ी चिंता संभव है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के साथ यात्रा व डिनर की प्लानिंग करें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें व उनको लड्डू व फल अर्पित करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कर्क राशि

चंद्रमा अपनी राशि में तथा गुरु द्वादश भाव में हैं। व्यवसाय में वृद्धि और सफलता मिलेगी। जॉब में लगातार अच्छा परफॉर्मेंस दे रहे हैं, लेकिन प्रोग्रेस थोड़ी धीमी है। लव लाइफ का आंशिक तनाव खत्म होगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान के शुभ परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। घर पर विवाह की बात चल सकती है।

उपाय: चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

सूर्य चतुर्थ, गुरु एकादश तथा चंद्रमा व्यय भाव में हैं। व्यवसाय के लिए यह स्थिति मंगलमय है। जॉब में प्रगति से खुशी मिलेगी। करियर को लेकर नई खुशखबरी संभव है। सफलता के लिए प्रयास सफल होंगे। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें तो बेहतर परिणाम आएंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: बैगनी व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि

गुरु कर्म भाव में, चंद्रमा एकादश तथा सूर्य-शुक्र तृतीय भाव में हैं। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। बिजनेस में नवीन अनुबंध की ओर अग्रसर होंगे। मन में एकाग्रता लाएं। रुकी योजनाओं को आगे न टालें। रियल एस्टेट बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब में रुका कार्य पूरा हो जाएगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

सूर्य, बुध व शुक्र द्वितीय भाव में प्रगति देंगे। चंद्रमा कर्क तथा गुरु नवम भाव में हैं। व्यावसायिक कार्यों के साथ पारिवारिक दायित्व बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। जॉब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व आकर्षक रहेगी। रोमांटिक यात्रा मन को तनावमुक्त करेगी। हेल्थ का ध्यान रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

सूर्य व शुक्र अपनी राशि में तथा गुरु अष्टम भाव में हैं। धन आगमन के योग हैं। अच्छे कार्यों में धन निवेश होगा। जॉब में रुके कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे। मन आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित रहेगा। रुका बिजनेस कार्य का समाधान हो जाएगा। लव लाइफ में अनिश्चितता संभव है। प्रेम में सत्य व विश्वास बनाए रखें।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

मंगल व सूर्य द्वादश तथा शनि चतुर्थ भाव में मंगलमय हैं। गुरु शुभ भाव में हैं। जॉब में अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। परिश्रम का पूरा फल अभी नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

उपाय: सात अन्न का दान करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व तुलसी दल अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

सूर्य व मंगल एकादश भाव में बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनि तृतीय व गुरु षष्ठम में हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से मुक्त रहें। सकारात्मक सोच से जीवन को सही दिशा दें। व्यावसायिक यात्रा संभव है। लव लाइफ में अतिरिक्त इमोशन व क्रोध से बचें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि

सूर्य वृषभ में शुभ हैं। मंगल जॉब परिवर्तन दे सकता है। शनि अपनी राशि में व चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। उच्चाधिकारियों का सुंदर सहयोग मिलेगा। शीघ्र प्रमोशन संभव है। व्यवसाय में यथार्थ निर्णय लें। निगेटिव सोच से बचें। लव लाइफ उम्मीदों से आगे बढ़ चुकी है। घर में विवाह की बात करें।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: बैगनी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। गुरु चतुर्थ भाव में हैं। न्यू बिजनेस डील में निर्णय को लेकर असमंजस संभव है। सोच को सही दिशा दें। हेल्थ का ख्याल रखें। लव लाइफ की शुभता में वृद्धि होगी। लिवर पेशेंट सावधानी बरतें।

उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article