राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2024: आज ये 5 राशियां रहें सतर्क, नौकरी में आ सकता है बड़ा संकट, स्वास्थ्य भी रहेगा कमजोर

Aaj Ka Rashifal 8 August 2024: आज का दिन 5 राशि वालों के लिए मुश्किल साबित होगा। नौकरी या व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। सेहत भी कमजोर रहेगी। जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 8 August 2024

Aaj Ka Rashifal 8 August 2024: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। करियर में बाधाएं आ सकती हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वृषभ राशि वालों का परिवार में किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वाले नौकरी को लेकर चिंतित रहेंगे। कर्क राशि वालों की लव लाइफ में तनाव रहेगा। अपनी वाणी पर संयम बरतें। सिंह राशि वालों को जॉब प्रमोशन में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 8 August 2024

1मेष- खष्ठम चन्द्रमा,राशि स्वामी मंगल व द्वितीय गुरु जीवन में आपको मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। बेहतर करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय - श्रावण माह में भगवान शिव जी की उपासना करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -02 व 09

वृष- पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव से बचें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -मसूर का दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -आसमानी व नीला। शुभ अंक -07 व 08

मिथुन-चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहा है। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए बेहतर समय है। जॉब चेंज के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूबेहतरर्ण होगा। स्थान परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -05 व 08

कर्क- चन्द्रमा तृतीय व गुरु एकादश हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अभी व्यवसाय में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --मसूर का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर बेल पत्र, गंगा जल , चावल व तिल अर्पित करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -04 व 06

सिंह-सूर्य कर्क व चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। मंगल व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रख सकते हैं। जॉब प्रमोशन में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले हनुमान चालीसा का पाठ व अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -05 व 08

कन्या- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। गुरु नवम जॉब को लेकर सफल करेगा। कुछ नयी बिजनेस प्लानिंग आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -तिल व मसूर का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। शुभ रंग-नारंगी व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08

तुला- शुक्र आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोग्रेस देगा। बिजनेस को लेकर खुश करेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर प्रसन्नता रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। मिथ्या अहंकार का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। आज का उपाय -घर के मंदिर में शिव जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके शिवपुराण का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -07 व 08

वृश्चिक- सप्तम मंगल जमीन व मकान क्रय का कारक ग्रह है। जमीन क्रय करने का मन होगा। चन्द्रमा एकादश शुभ है। बिजनेस में विवादों से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ अंक -04 व 05। शुभ रंग -लाल व सफेद

धनु-खष्ठम गुरु व दशम यानी कर्म भाव का चन्द्रमा शुभ है। जॉब व बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

मकर--शनि द्वितीय व चन्द्रमा भाग्य भाव में है। व्यवसाय में मित्रों का सपोर्ट रहेगा। धार्मिक सतसंग से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की आर्थिक सहायता हेल्प करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज का उपाय -शिवलिंग को मधु ,गंगा जल व बेल पत्र अर्पित करें। सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग -हरा व असमानी। शुभ अंक -04व 08

कुम्भ- चन्द्रमा अष्टम है। शनि इसी राशि में हैं। ऑफिस में ऑफिसर्स के बिहैव से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -सप्तअन्न का दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -02 व 03

मीन-गुरु तृतीय व चन्द्रमा सप्तम गोचर करके बिजनेस के लिए शुभ हैं। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य सफलता तक पहुंचेगी।जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article