Aaj Ka Rashifal, 7 March 2024: गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। वृषभ राशि वालों की नौकरी में बदलाव हो सकता है। बिजनेस में आप किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। लेकिन ऑफिस में किसी के खराब बिहैव करने से आप परेशान रहेंगे। कर्क राशि वाले सफलता पाना चाहते है तो अपने कार्यों पर ध्यान दें। जानिए बाकी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 7 March 2024
मेष-आज कार्यस्थल पर विवादों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक -01 व 09
वृष- शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है। जॉब परिवर्तन के लिए प्रयास करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।आज का उपाय --गाय को केला व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व हरा।आज का शुभ अंक 06 व 08
मिथुन-आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के मोटर सेक्टर, फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। आज का शुभ अंक --05 व 07
कर्क-बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय-श्री गणेश जी की उपासना जरूरी है। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --सफेद व पीला। आज का शुभ अंक --01 व 02
सिंह- जॉब के पद परिवर्तन में कामयाबी मिलेगी। आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान कृष्ण का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। योग करें। आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -05 व 08
कन्या-बिज़नेस को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। योजनाओं को टालें मत। कार्य योजना ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय - शिवलिंग पर गन्ने का रस व गंगाजल अर्पित करें। उड़द का दान उचित है। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 06
तुला-व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट में लाभान्वित होंगे। व्यवसाय बेहतर करें व मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व चावल का दान करें। शुभ अंक -05 व 07। आज का शुभ रंग - नीला व बैगनी
वृश्चिक- सफलता समय लेती है। मन को स्ट्रांग करें। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक -05व 06
धनु-रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय को और बेहतर करेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है। आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें। शुभ अंक -05 व 07। आज का शुभ रंग -सफेद व हरा
मकर- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। छात्र करियर में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग- हरा व नीला। शुभ अंक -05 व 07
कुम्भ-बिज़नेस ग्रोथ को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ वउड़द का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व सफेद। शुभ अंक -06 व 09
मीन- द्वितीय गुरु जॉब को लेकर खुश करेंगे। लंबी यात्रा के विचार में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में यात्रा संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। फलों का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
