राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: हरियाली तीज के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन का होगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को धन की प्राप्ति होगी। वहीं मिथुन राशि के जातक का जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा होगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: बुधवार के दिन मेष राशि वालों को धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आज के दिन सिंह राशि के जातक परिवार को लेकर खुश रहेंगे। कन्या राशि वालों को जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बुधवार के दिन कुंभ राशि के जातक किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। मीन राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

चन्द्रमा पंचम गोचर में है। आज का दिवस छात्रों का करियर में निखरने का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। धन प्राप्ति संभावित है।

आज का शुभ रंग-पीला व लाल

आज का शुभ अंक-02 व 03

आज का उपाय-हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ व फलों का दान करें।

वृष

चन्द्रमा सिंह व गुरु वृष में है। गुरु जॉब में शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना दे सकता है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। ध्यान व योग करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय-भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग-हरा व बैगनी ।

आज का शुभ अंक-05 व ,06

मिथुन

गुरु द्वादश व्यय देगा।आज का दिन छात्रों के लिए मङ्गलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा तृतीय है। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

आज का उपाय-शिव उपासना करें। चावल का दान करें।

शुभ रंग--नीला ।

आज का शुभ अंक-01 व 09

कर्क

द्वितीय चन्द्रमा मङ्गलमय फल देंगे। जॉब के प्रोमोशन में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। जमीन में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। बिजनेस में फाइनेंसियल मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है।

आज का उपाय--सूर्योपासना करें।

शुभ रंग--नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक -07 व 08

सिंह

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लि अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग--नारंगी व लाल ।

आज का शुभ अंक --01 व 09

कन्या

चन्द्रमा व्यय भाव मे धार्मिक कार्यों में सफल करेंगे। दान -पुण्य करें आपके वाणी में आकर्षण है। आप जिससे भी मिलते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान कर्ज से बचाएगा।

शुभ रंग--नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --04 व 08

तुला

अष्टम गुरु व एकादश चन्द्रमा बहुत ही बेहतर गोचर में हैं। जॉब को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिज़नेस में सफलता मिलेगी । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग--हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --06 व 07

वृश्चिक

मङ्गल व चन्द्रमा बिजनेस को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर सफल करेगा। व्यावसायिक समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -ता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

शुभ रंग-पीला व लाल ।

आज का शुभ अंक -01 व 03

धनु

गुरु राशि स्वामी होकर खष्ठम है। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। स्टूडेंट्स परफार्मेंस और बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है। धन आगमन के संकेत हैं। प्रेम विवाह में परिणीति हो जाएगा।

आज का उपाय-कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग---नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक--03 व 09

मकर

शनि व गुरु जॉब में पोजिशन बेहतर करेंगे। बिजनेस पोजिशन में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है।आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय-सूर्योपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग-आसमानी व हरा ।

आज का शुभ अंक -05 व 06

कुम्भ

चन्द्रमा सप्तम हेल्थ को लेकर परेशान कर सकता है। किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लीवर के रोग से कष्ट हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में लांग जर्नी सम्भावित है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें व पीपल को जल अर्पित करते रहें।

शुभ रंग--नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --04 व 06

मीन

गुरु व चन्द्रमा जॉब पोजिशन को लेकर खुश करेंगे। शनि व शुक्र आपकी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल व माता-पिता का खुश रहना सूर्य-चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बहुत जल्द विवाह में परिणीत होगा।

आज का उपाय--श्रीसूक्तम का पाठ करें।ज्यादा यात्रा से बचें,धार्मिक पुस्तकों के का दान करें।

शुभ रंग ---लाल व पीला ।

आज का शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article