Aaj Ka Rashifal, 6 March 2024: मेष राशि वालों की नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। तो वहीं वृषभ राशि वालों को जॉब में वाद-विवादों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर संयम बरतें। लव लाइफ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। कर्क राशि वालों को नौकरी में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता या प्रोमोशन नहीं मिल पा रहा है। लेकिन धैर्य बनाए रखें आगे के समय में आपको जरूर लाभ मिलेगा। अब जानिए सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशिफल
राशि स्वामी मंगल जॉब में परिवर्तन दे सकता है। आपका समय संघर्ष पूर्ण है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 09
वृषभ राशिफल
जॉब में विवादों से बचें। ऑफिस अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज का उपाय-उड़द का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 09
मिथुन राशिफल
जॉब में संघर्ष है। किसी विशेष पदोन्नति को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -06 व 07
कर्क राशिफल
जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता या प्रोमोशन नहीं मिल पा रही है। छात्र अध्ययन के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। जॉब में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें। शुभ रंग -सफेद व लाल। शुभ अंक -06 व 08
सिंह राशिफल
जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे। परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। परिवार में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 07
कन्या राशिफल
जॉब में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक-04 व 07
तुला राशिफल
जॉब में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। शुक्र धन देंगे।आज का उपाय - तिल व गुड़ का दान दैहिक समस्याओं का समाधान कर सकता है। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक राशिफल
जॉब में प्रगति है।प्रोमोशन में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जॉब में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग -पीला व हरा। शुभ अंक -05 व 07
धनु राशिफल
जॉब में नवीन कार्यों को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। बिजनेस में अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। मित्रों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मन्दिर में गेंहू व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक-06 व 08
मकर राशिफल
शनि व चन्द्रमा तनाव देंगे। आप आत्मबल के रिच व्यक्ति हैं। व्यवसाय में सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं।अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। घर पर विवाह की बात चलेगी। आज का उपाय -तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक-05 व 07
कुंभ राशिफल
करियर को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है। असमंजस को दूर करें। स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। चावल का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक -06 व08
मीन राशिफल
बिजनेस को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी। जॉब में जल्द किसी बड़े पद को पा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। आज का उपाय -शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का जलाभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
