राशिफल

आज मां कालरात्रि का दिन इन राशियों के लिए है शानदार, जानें किसकी चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें 29 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 September 2025 (आज का राशिफल 29 सितम्बर 2025): आज के दैनिक राशिफल के अनुसार मेष राशि में बन रहा जॉब का योग तो कर्क राशि वालों की लव लाइफ में आ सकता है तनाव। राशि के हिसाब से आप भी जानें अपने आज का भविष्य, यहां पढ़े अपना आज का पूरा राशिफल विस्तार से..

Image

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 29 September 2025 (आज का राशिफल 29 सितम्बर 2025): आज नवरात्र की कालरात्रि सप्तमी है। आज का दिन चन्द्रमा के अपनी मित्र राशि धनु में रहने का है। गुरु मेष व कर्क राशि के जातकों को लाभान्वित करेंगे। चन्द्रमा गुरु की राशि में हैं। आज धनु व मीन राशि के छात्र सफल रहेंगे। आज मां बगलामुखी की उपासना करने से अत्यंत लाभ मिलेगा। दुर्गासप्तशती का पाठ करना भी आपको लाभदायी सिद्ध होगा। यहां पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल विस्तार से..

1. मेष

चन्द्रमा नवम हैं। नवम भाग्य भाव है। स्टूडेंट्स नित नए सपने बुनते हैं। करियर सफल रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय बेहतर है। करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं का हल होगा। लाइफ में तनाव से बचें। बिजनेस बेहतर रहेगा। जॉब में प्रोग्रेस है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। अन्न व फल दान करें। शुभ रंग – पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत – 75%।

2. वृषभ

शुक्र व बुध वित्तीय सेवाओं में लाभ देंगे। बिजनेस में प्रगति होगी। चन्द्रमा अष्टम गोचर में हैं। करियर में ज्यादा वर्कलोड के तनाव से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों व पर्सनल रिलेशन को लेकर परेशान रह सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग – नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत – 70%।

3. मिथुन

शुक्र व बुध अनुकूल हैं। किसी बिजनेस वर्क को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की ओर है। चन्द्रमा सप्तम हैं। धार्मिक कार्यों के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। चांदी का चन्द्रमा शिव मंदिर में दान करें। युवा प्यार के मामले में एक-दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग – हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत – 75%।

4. कर्क

षष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु धार्मिक कार्यों के लिए बहुत अनुकूल हैं। जॉब में सफलता है। प्रोमोशन को लेकर बेहतर परिणाम पाएंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग – पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत – 80%।

5. सिंह

सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा पंचम हैं। चन्द्रमा व गुरु शिक्षा में प्रगति व करियर में सफलता देंगे। बिजनेस में शुक्र गोचर की सहायता से सफलता मिलेगी। किसी सरकारी कार्य में विवाद संभावित है। एक साथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। योग व ध्यान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। शुभ रंग – लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत – 75%।

6. कन्या

गुरु मिथुन व चन्द्रमा धनु में हैं। संतान को बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परिवार संग धार्मिक यात्रा की योजना करेंगे। आईटी, बैंकिंग व वित्तीय फील्ड के जॉब के लिए समय उत्तम रहेगा। आप निसंकोच अपनी समस्या पिता से शेयर करें। पिता का आशीर्वाद आवश्यक है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें। शुभ रंग – सफेद व नीला। भाग्य प्रतिशत – 75%।

7. तुला

शुक्र व चन्द्रमा जॉब में प्रोन्नति की संभावनाएं दे सकते हैं। चन्द्रमा तृतीय व सूर्य द्वादश गोचर में हैं। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई क्रमबद्ध तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग लीवर या बीपी के मरीज हैं, उनको आज सावधान रहना होगा। बहुत ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दुर्गासप्तशती का पाठ प्रत्येक समस्या का समाधान कर सकता है। शुभ रंग – आसमानी व नीला। भाग्य प्रतिशत – 80%।

8. वृश्चिक

द्वितीय चन्द्रमा व एकादश सूर्य किसी निर्माण कार्य की ओर प्रेरित कर रहे हैं। बिजनेस बेहतर स्थिति में चल रहा है लेकिन नई डील को लेकर कुछ संशय की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर एक अनचाहा भय जो मन में था, उसका समाधान अब होगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सूर्य स्वास्थ्य में नेत्र विकार दे सकता है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होगी। शुभ रंग – लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत – 75%।

9. धनु

सप्तम गुरु व इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सफल करेंगे। बिजनेस में प्रगति को लेकर आपका प्रयास और बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स अपने परफॉरमेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने से कष्ट से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग – सफेद व लाल। भाग्य प्रतिशत – 65%।

10. मकर

राशि स्वामी शनि तृतीय व इस राशि से नवम भाव में गोचर करते सूर्य व द्वादश चन्द्रमा व्यवसाय को पहले से बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। ऑफिस में अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से हल कर देंगे। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। विवाह की बात घर में करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ व उड़द का दान करें। शुभ रंग – नीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत – 75%।

11. कुम्भ

चन्द्रमा एकादश हैं। गुरु पंचम हैं। जॉब को लेकर चली आ रही समस्या अब समाप्त हो सकती है। बिजनेस समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक वर्क करने से आप अपने काम को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना तनाव दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का 9 बार पाठ तथा सात अन्न का दान करें। शुभ रंग – नारंगी व सफेद। भाग्य प्रतिशत – 80%।

12. मीन

चतुर्थ गुरु व दशम चन्द्रमा परिवार के लिए अनुकूल हैं। आप जल्द बड़ी सफलता पा सकते हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। परिवार का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर लीवर के रोगी थोड़े परेशान रह सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शिवलिंग पर कुश व गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक करें। अनार का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग – लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत – 70%।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article