Aaj Ka Rashifal 29 October 2024: आज के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन मिथुन राशि वालों को लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। वहीं सिंह राशि के जातक को लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है। धनतेरस के दिन तुला राशि के जातक आज चन्द्रमा व्यय भाव में रहकर धनतेरस के शुभ अवसर पर धन का उचित निवेश करा सकते हैं। मीन राशि के जातक को । जॉब में किसी निर्णय को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सारी राशियों का राशिफल।
मेष
मङ्गलमय दिवस रहेगा। आज धनतेरस है। चन्द्रमा कन्या यानी खष्ठम गोचर कर रहा है। वृष का गुरु व कन्या राशि का चन्द्रमा मित्रों सहित सुदूर यात्रा का विचार दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
धनतेरस मङ्गलमय रहेगा। पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। शनि दशम तथा गुरु इसी राशि में है। बुध तथा शुक्र बैंकिंग व आईटी सेवा से सम्बद्ध जनों को लाभ में रखेंगे। पोस्ट चेंज की सम्भावना है । लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 08
मिथुन
चतुर्थ चन्द्रमा धनतेरस के दिन घर को सुखी करेगा। द्वादश गुरु जांब सम्बंधित कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है,इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस में यदि आप कुछ नया अनुबंध चाहते हैं तो आज का दिन प्रयास के लिए अच्छा रहेगा। घर में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व गेंहू का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
कर्क
धनतेरस के शुभ अवसर पर तृतीय चन्द्रमा व वृष का गुरु गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। जॉब को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। जॉब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं ,यह बहुत अच्छी बात है। लव लाइफ में मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाये रखें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। सदैव खुश रहने का प्रयास करें।
आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -01 व 09
सिंह
त्रयोदशी धनतेरस के शुभ अवसर पर तुला के सूर्य व द्वितीय चन्द्रमा जांब को लेकर न्यू अवसर देंगे। मनचाहे पद परिवर्तन में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स करियर प्रगति की तरफ प्रयास करते रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है। पढ़ाई में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।चने की दाल तथा अनार का दान करें।
शुभ रंग -हरा व पीला।
शुभ अंक -05 व 07
कन्या
धनतेरस के दिन चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु भाग्यभाव में गोचर करके जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेंगे। करियर के लिए और परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। व्यवसाय सम्बंधित कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। उदर विकार को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -धन्वंतरि जी की उपासना करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -02 व 07
तुला
आज चन्द्रमा व्यय भाव में रहकर धनतेरस के शुभ अवसर पर धन का उचित निवेश करा सकते हैं। शुक्र व बुध बैंकिंग व आईटी जांब के लिए अनुकूल हैं। करियरमें प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर आशावादी बनें। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी ।आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ व सप्त अन्न का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -07 व 08
वृश्चिक
धनतेरस के दिवस पर चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश में है। जॉब में खुशी व रुके धन का आगमन होगा।गृह कार्य में बड़ी सफलता है। पॉवर सेक्टर व बैंकिंग के शेयर में निवेश करना लाभप्रद है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -माता लक्ष्मी जी की उपासना करें।उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को भी पालक तथा गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
धनु
चन्द्रमा धनतेरस के दिन कर्म स्थान पर धन संपदा में वृद्धि करेंगे। गुरु खष्ठम व शनि तृतीय शुभ हैं। जॉब में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी।परिवार में किसी विशेष बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अभी बिजनेस में आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें।प्रेम में सत्य पर ही रहें।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व लाल।
शुभ अंक-04 व 06
मकर
शुभ धनतेरस के दिन चंद्रमा भाग्य भाव में है। व्यवसाय व जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही करियर को सही दिशा दे सकते हैं।मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें।
आज का उपाय -जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु मेहनत के साथ श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान भी करें। मूंग व गुड़ का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ
शनि धनतेरस सफल करेंगे। चन्द्रमा अष्टम जॉब में अनिर्णय की स्थिति से थोड़ा परेशान कर सकते हैं। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। स्वर्ण खरीदें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद।
शुभ अंक -07 व 08
मीन
गुरु धनतेरस सफल करेंगे। जॉब में किसी निर्णय को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में रुके कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। तृतीय गुरु तथा सप्तम चन्द्रमा बिजनेस की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। हेल्थ बेहतर है। लव लाइफ सुखद रहेगी।
आज का उपाय -धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी व विष्णु जी की पूजा करें। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग -नारंगी व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
