अध्यात्म

Dhanteras Kuber Puja Vidhi: धनतेरस के दिन करें कुबेर देवता की पूजा, यहां जानिए पूरी विधि

Dhanteras Kuber Puja Vidhi: धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा का विधान है। इस दिन कुबेर देवता की पूजा पूरे विधि- विधान से की जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा कैसे करनी चाहिए।

Image

Dhanteras Kuber Puja Vidhi

Dhanteras Kuber Puja Vidhi: धनतेरस का पर्व इस साल 29 अक्तूबर 2024 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है। धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है और सौभाग्य भी बढ़ता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है। धनतेरस के दिन नई चीजें भी खरीदी जाती है। धनतेरस पर कुबेर देव की पूजा करना से सुख, समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानें धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की पूजा कैसे की जाती है। यहां जानें कुबेर देव की पूजा विधि के बारे में।

Dhanteras Kuber Puja Vidhi (धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा कैसे करें)

  • धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा का विधान है।
  • इस दिन सुबह साफ सफाई करके घर के मंदिर में कुबेर देवता की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।
  • धनतेरस के दिन कुबेर देवता की मूर्ति पर चंदन लगाएं।
  • इस दिन पूजा के समय कुबेर देवता के मंत्रो का जाप करें।
  • भगवान कुबेर को पूजा के समय हल्दी, धनिया, कमल गट्टे, दूर्वा जरूर अर्पित करना चाहिए।
  • पूजा के अंत में कुबेर देवता की आरती करें और भोग लगाएं।

Kuber Devta Mantra (कुबेर देवता मंत्र)

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

Dhanteras 2024 Puja Shubh Muhurat (धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त)

धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में ही धनतेरस का दीपक भी जलाया जाएगा।

धनतेरस 2024: People also ask

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article