राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: मंगलवार के दिन इन राशि के जातक को रहना होगा सावधान, परिवार में हो सकता है विवाद

Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: मंगलवार के दिन मेष राशि के जातक को काम में परेशानी हो सकती है। वहीं वृष राशि के जातक के परिवार में विवाद हो सकता है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: आज के दिन वृष राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। मंगलवार के दिन तुला राशि के जातक के लिए ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। आज के दिन मकर राशि के जातक को हेल्थ में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है,योग व ध्यान आपके जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मीन राशि वालों हेल्थ के प्रति सावधान रहें विशेषकर लीवर के प्रति सचेत रहें। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

मङ्गल अब तृतीय तथा चन्द्रमा मेष में है। जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास का उचित समय है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री कृष्ण जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 03

वृष

शुक्र व मङ्गल अनुकूल हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। पारिवारिक विवादों से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। बड़ा बिजनेस लाभ हो सकता है।इमोशन पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --04 व 07

मिथुन

बुध व एकादश चन्द्रमा आज बिजनेस के लिए मङ्गलमय है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

आज का उपाय -मूंग का दान करें। शिव उपासना करें।

शुभ रंग-हरा व आसमानी।

शुभ अंक -04 व 07

कर्क

चन्द्रमा कर्म भाव में है। जॉब व बिजनेस में लगातार सफलता मिलेगी। यदि आप रियल स्टेट में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। चने की दाल का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक -07 व 08

सिंह

सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा नवम में गोचर कर रहा है। जॉब में उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए और प्रयत्न करें। आध्यात्मिक दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -श्री गणेश उपासना करें।तिल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य बेहतर फल देते हैं।।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

शुभ अंक --02 व 09

कन्या

बुध बिजनेस के न्यू डील से सफल करके धन आगमन के संकेत दे रहे हैं। जॉब में ही प्रोमोशन के सूत्र हैं। छात्रों को सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।जाँब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है।

आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें व उनको तुलसी दल अर्पित करें। उड़द व तिल का दान संकट से बचाएगा।

शुभ रंग--आसमानी व बैगनी।

आज का शुभ अंक -04 व 07

तुला

शुक्र गोचर बैंकिंग करियर को और बेहतर करने को लेकर सपोर्ट में रहेंगे। छात्र करियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। व्यवसाय से धन लाभ है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। सप्तम चन्द्रमा लव लाइफ में खुशी देगा।

आज का उपाय --शिव उपासना करें।उड़द का दान करें।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

आज का शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक

मङ्गल अष्टम व चन्द्रमा मेष में रहकर बिजनेस में प्रगति देगा। जॉब में पोस्ट को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन हर्ष से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --शिव उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -01 व 02

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। करियर सफल रहेगा। किसी नए बिजनेस डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय --अरण्यकाण्ड का पाठ करने से पापों से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक -01 व 02

मकर

चतुर्थ चन्द्रमा व पंचम गुरु आज करियर में लाभ देगा। हेल्थ में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है,योग व ध्यान आपके जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में शुगर के पेशेंट सावधानी बरतें।

आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 09

कुम्भ

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा तृतीय रहकर बिजनेस में लाभ देंगे। जॉब में वर्क लोड तथा किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।

आज का उपाय -शिव उपासना करते रहें।

शुभ रंग -हरा व नीला ।

आज का शुभ अंक -04 व 07

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा द्वितीय गोचर करके मंगलमय फल देंगे। जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्र स्टडी में अपनी पढ़ने की पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक उत्कर्ष से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें विशेषकर लीवर के प्रति सचेत रहें।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का सात पाठ व फलों का दान करें।

शुभ अंक --02 व 09।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article