राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 April 2024 In Hindi: मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 27 April 2024 (आज का राशिफल): आज का दिन मेष राशि के जातक के लिए बिजनेस में लाभ लेकर आएगा। वहीं मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 27 April 2024 (आज का राशिफल): वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाली है। इनको बिजनेस में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को प्यार में इमोशन से बचना होगा। सिंह राशि के जातक अपने कारोबार को लेकर खुश रह सकते हैं। आज के दिन कन्या राशि के जातक को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मीन राशि के जातक को रियर में प्रोग्रेस देखने को मिलेगी। आइए यहां जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 27 April 2024 (आज का राशिफल)

मेष

मङ्गल व गुरु अनुकूल हैं। बिजनेस कार्य बनेंगे । अपने कार्य को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे। हनुमान जी की उपासना करें।

आज का उपाय -शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 09

वृष

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। मित्रों से आपको सहयोग मिल सकता है। क्रोध से बचें व वाणी पर संयम रखें। आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक -06 व 09

मिथुन

बिजनेस के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। आरतजिक को आगे न बढ़ने दें। यदि आप पद परिवर्तन चाहते हैं तो आज का प्रयास करना अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। संशयात्मक स्थिति बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। उड़द का दान करें।

कर्क

आर्थिक उन्नति है। लंबी धार्मिक यात्रा की तरफ प्रयासरत रहेंगे। जॉब प्रोमोशन में सफलता मिलनी है। स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे।स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -चावल व तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

शुभ अंक-01 व 02

सिंह

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -मन की शांति हेतु भगवत भजन का आलम्ब लें। उड़द का दान श्रेष्ठ दान है।

शुभ रंग-नारंगी व लाल।

शुभ अंक -04 व 06

कन्या

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे।

आज का उपाय -नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य में सफलता के लिए सप्त अन्न का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ अंक -05 व 07

शुभ रंग -हरा व बैगनी

तुला

व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा।।लव लाइफ सफल रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।स्नोफीलिया के पेशेंट जातकों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

बिजनेस में लाभ है। जॉब में नव उत्तरदायित्व मिलने से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। फेमिली को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -विष्णु उपासना करें ।तिल व गुड़ का दान करते रहें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -पीला व सफेद

धनु

आप बिजनेस में कई कार्यों को एकसाथ ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। हेल्थ से डिस्टर्ब रह सकते हैं।घर में तुलसी को जल समर्पित करें।

आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से हर कार्य सफल होता है।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -01 व 03

मकर

पॉलीटिक्स को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है । आप अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। छात्र स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें।

शुभ अंक -04 व 07।

शुभ रंग -नीला व हरा

कुम्भ

फेमिली प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्टूडेंट्स किसी स्टडी प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस स्थापित करें।

आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व अन्न दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -07 व 08

मीन

छात्र करियर में प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे । आज आपके उच्चाधिकारियों का आपके वर्क में बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -मूंग व गुड़ का दान करें। विष्णु उपासना करते रहें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article