राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: गुरुवार के दिन किन राशि जातकों पर बरसेगी परमात्मा की कृपा, यहां देखें आज का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: (आज का राशिफल 18 सितम्बर 2025): गुरुवार के दिन पर मेष राशि के लोगों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आज वृष के लोगों के लिए गेहूं व गुड़ का दान लाभकारी हो सकता है। तो तुला-वृश्चिक वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ सकती है। राशिफल अनुसार यहां देखें आपका आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

राशिफल 18 सितंबर

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: (आज का राशिफल 18 सितम्बर 2025): सभी राशियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। गुरुवार के इस खास दिन पर मेष समेत बाकि चार राशियों के लिए जॉब के मामले में अच्छा दिन हो सकता है। तुला, कन्या तो मकर राशि वालों को स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। राशि अनुसार आपका आज का दिन कैसा जाएगा, आज क्या करें और क्या न करें की जानकारी सभी 12 राशियां यहां पढ़ें -

18 सितम्बर का राशिफ़ल

1. मेष

आज का दिवस सफलता भरा है। गोचर में शनि द्वादश, चन्द्रमा का चतुर्थ तथा गुरु का इस राशि से तृतीय स्थिति जॉब में नवीन अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मङ्गल मानसिक तनाव दे सकता है।

आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग – पीला व लाल।

शुभ अंक – 02 व 09।

2. वृष

शनि एकादश भाव में हैं। चन्द्रमा तृतीय तथा गुरु आज इसी राशि से द्वितीय भाव में है। आज का दिन जॉब में सफलता व नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। नवीन व्यवसाय की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सुखद यात्रा होगी।

आज का उपाय – गेहूं व गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

शुभ रंग – नीला व हरा।

शुभ अंक – 02 व 06।

3. मिथुन

शनि दशम व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। चन्द्रमा व गुरु अब धन लाभ देंगे। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा में नैसर्गिक शत्रुता है। चन्द्रमा कर्क में है। आज का दिवस स्वास्थ्य के लिए थोड़ा टफ है। जॉब में प्रगति होगी। आईटी, बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।

आज का उपाय – उड़द का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग – नीला व बैगनी।

शुभ अंक – 05 व 07।

4. कर्क

शनि नवम यानी भाग्य भाव में हैं। चन्द्रमा सवा दो दिन के लिए इसी राशि में व गुरु व्यय भाव में शुभ रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक विकास देंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मङ्गल रियल एस्टेट में लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लीवर के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान आकृष्ट करें।

आज का उपाय – सात अन्न व फलों का दान करें। सूर्योपासना करें व पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग – नारंगी व सफेद।

शुभ अंक – 03 व 07।

5. सिंह

शनि अष्टम, चन्द्रमा द्वादश व गुरु एकादश भाव में भाग्य के लिए शुभ है। करियर में सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोग्रेस करेंगे। लव लाइफ में खुशी सम्भावित है। स्वास्थ्य में उदर रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। राजनीति में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय – चावल व शक्कर का दान करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग – नारंगी व पीला।

शुभ अंक – 05 व 08।

6. कन्या

चन्द्रमा एकादश भाव व गुरु कर्म भाव को मजबूत करेंगे। चन्द्रमा लाभ तथा गुरु करियर व भाग्य भाव को स्ट्रांग करेंगे। दशम गुरु करियर के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय – रुद्राभिषेक करें। सात अन्न का दान करें। शिव उपासना करें।

शुभ रंग – सफेद व नीला।

शुभ अंक – 03 व 06।

7. तुला

शनि अब षष्ठम यानी रोग भाव में हैं। चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव व गुरु अष्टम हैं। बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। बुध स्किन व शुक्र यूरिन प्रॉब्लम दे सकते हैं। गुरु छात्रों को लाभ देगा। रियल एस्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।

आज का उपाय – भगवान गणेश जी की उपासना व तिल व अनार का दान करें। पत्नी से प्रेम से बोलें।

शुभ रंग – हरा व आसमानी।

शुभ अंक – 04 व 07।

8. वृश्चिक

नवम चन्द्रमा जॉब तथा बिजनेस में मङ्गलमय फल प्रदान करेगा। अष्टम गुरु स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। पंचम शनि संतान के लिए मंगलमय हैं। आज व्यवसाय में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देंगे। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।

आज का उपाय – शक्कर व गेहूं का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी।

शुभ अंक – 01 व 02।

9. धनु

चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। गुरु सप्तम व शनि चतुर्थ होकर पारिवारिक सुख के लिए अनुकूल हैं। चन्द्रमा व गुरु जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देंगे। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने-टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।

आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी।

शुभ अंक – 05 व 08।

10. मकर

चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में हैं। शनि तृतीय व गुरु षष्ठम बिजनेस में लाभ देंगे। राशि स्वामी शनि तृतीय होकर परिवार के लिए मंगलमय हैं। शुक्र वित्तीय जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।

आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ करें तथा अन्न दान करें।

शुभ रंग – हरा व आसमानी।

शुभ अंक – 04 व 09।

11. कुंभ

चन्द्रमा षष्ठम भाव में है। राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वितीय तथा गुरु पंचम हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए थोड़ी परेशानी का है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानीपूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को रोटी, गुड़ व पालक खिलाएं।

शुभ रंग – लाल व नारंगी।

शुभ अंक – 05 व 07।

12. मीन

शनि इसी राशि में गोचर करके शुभ फल देंगे। चन्द्रमा पंचम यानी शिक्षा भाव में गोचर करके छात्रों को मंगलमय फल देंगे। राशि स्वामी गुरु चतुर्थ होकर घर-परिवार के लिए शुभ है। गुरु व चन्द्रमा जॉब के प्रति सहायक रहेंगे तथा बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं होगा। प्रेम जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग – लाल व सफेद।

शुभ अंक – 01 व 03।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article