राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: गुरुवार के दिन इन राशियों पर बनेगी गुरुदेव की कृपा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024 (आज का राशिफल): वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में परिवर्तन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को आईटी फील्ड में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक के लिए दाम्पत्य जीवन खुशियां लेकर आएगा। गुरुवार के दिन कर्क राशि के जातक को फ़िल्म व बैंकिंग के करियर में लाभ मिल सकता है। तुला राशि के जातक को सूर्य संतान को उन्नति देंगे। कुंभ राशि के जातक को बिजनेस लाभ देंगे। मीन राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024 (आज का राशिफल)

मेष

शुक्र व गुरु व्यवसाय विशेषकर आईटी व शेयर फील्ड में लाभ देंगे। आज आपका मन विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। सायंकाल धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ के सुखद यात्रा का आनन्द लेंगे।

आज का उपाय -मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाइए।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

वृष

स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। राशि स्वामी शुक्र बिजनेस में सफलता देगा। शनि व गुरु अनुकूल हैं। आज का दिन परिवार के साथ उमंग भरे पल व्यतीत कर शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। इस राशि में गोचर करते गुरु कल्याणकारी हैं । आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल रंग शुभ है।

शुभ अंक -01 व 09

मिथुन

इस राशि से द्वादश सूर्य व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ में बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

आज का उपाय -तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग-हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 08

कर्क

आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। टीचिंग,फ़िल्म व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। छात्र घूमने टहलने का आनन्द प्राप्त करेंगे। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। सप्तअन्न दान करना पुण्यकारी है।

शुभ रंग -सफ़ेद व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

सिंह

शनि व गुरु आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। अपराजिता का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -05 व 08

कन्या

गुरु व चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।

आज का उपाय -परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। अन्न वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -06 व 08

तुला

सूर्य सन्तान को उन्नति देंगे। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ को लेकर शुक्र खूबसूरत जर्नी का संयोग बनाएगा।

आज का उपाय -तिल व मूंग का दान लाभदायी रहेगा।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी।

शुभ अंक -01 व 02

वृश्चिक

आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नव व्यवसाय प्रारंभ के लिए शुभ दिवस है। चन्द्रमा यात्रा मङ्गलमय करेंगे। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।

आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श करें। अन्न दान मङ्गलमय फल देगा।

शुभ अंक -01 व 02

धनु

गुरु व मङ्गल बहुत ही शुभ हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में क्रोध प्यार की माधुर्यता को खराब करता है।आज का उपाय -मसूर व गुड़ का दान करें। बड़े भाई व गुरु का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

मकर

चन्द्रमा आध्यात्मिक लाभ देंगे। घूमने टहलने का समय है।चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से माहौल प्रगतिकारक हो सकता है।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 08

कुंभ

सूर्य व गुरु बिजनेस लाभ देंगे। जॉब में सफलता के लिए मित्रों का प्रयास अच्छा काम करेगा। यात्रा शुभ है। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया पल सुखद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -पीले वस्त्रों व फल का दान करें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग -हरा व असमानी।

शुभ अंक -06 व 08

मीन

सपरिवार धार्मिक यात्रा से दिवस मङ्गलमय रहेगा। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से तृतीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व लाल रंग शुभ है।

शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article