राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: आज धनु और वृश्चिक राशि वालों को होगा धन लाभ, वृष राशि वाले रखें वाणी पर संयम, पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: (आज का राशिफल 15 सितम्बर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, धनु और वृश्चिक राशि वालों के रुके धन का आगमन होगा। सिंह राशि वाले लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए घर में विवाह की बात करें। मकर राशि के जातक बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। देखें दैनिक राशिफल।

Image

आज का राशिफल 15 सितंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: (आज का राशिफल 15 सितम्बर 2025): मेष राशि वालों के लिए आज रोग निवारण हेतु पितृ पक्ष में माता दुर्गा जी की उपासना की उत्तम तिथि है। वृष राशि के जातक ऑफिस में क्रोध से बचें। मिथुन राशि के लोग रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। कर्क राशि के लोगों के लिए आर्थिक सुख उत्तम रहेगा। वृश्चिक राशि वाले बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। मीन राशि के जातक जान लें कि शुक्र गोचर के कारण विवाह की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। यहां से पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल-

15 सितम्बर का राशिफ़ल-

मेष- चन्द्रमा तृतीय व गुरु तृतीय भाव में है। आज रोग निवारण हेतु पितृ पक्ष में माता दुर्गा जी की उपासना की उत्तम तिथि है। जाँब में मनमाफिक प्रोमोशन नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब सब बेहतर होगा। सूर्य का खष्ठम गोचर लाभ देगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। लव पार्टनर को समय दे, लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें । आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें।तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक - 01 व 02। शुभ रंग - पीला व लाल

वृष- चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य पँचम हैं। बिजनेस में रुके धन का आगमन होगा। इस समय गुरु इसी राशि से अगले भाव में है। मङ्गल चतुर्थ घर में मङ्गल प्रदान करने वाला है। ऑफिस कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस में क्रोध से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 05 व 08

मिथुन- इस राशि के गुरु व इसी भाव में गोचर करते चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। जाँब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें। आज का उपाय - माता दुर्गा के 108 नाम का जप पुण्यदायी है। शुभ रंग - आसमानी व हरा। शुभ अंक - 04 व 08

कर्क- द्वादश चन्द्रमा व तृतीय सूर्य शुभ हैं। जाँब में अभी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स के करियर में टाइम मैनेजमेंट से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आर्थिक सुख उत्तम रहेगा। गुरु व शुक्र रुका धन दे सकता है। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। तिल का दान शुभ है।शुभ अंक -02 व 09। शुभ रंग - पीला व सफेद

सिंह- राशि स्वामी सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा एकादश गोचर में है। पिता का आशीर्वाद आपके साथ है। अष्टम शनि स्वास्थ्य सुख के लिए शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। सूर्य पॉलिटिकल सफलता देगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए घर में विवाह की बात करें।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है। आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।शुभ रंग -लाल व हरा। शुभ अंक - 02 व 03

कन्या- इस राशि से दशम भाव में गोचर करते चन्द्रमा, इस राशि के सूर्य व मिथुन के गुरु भाग्य वृद्धि करेंगे। जाँब प्रोमोशन से खुश रह सकते हैं। परिवार में अपने कर्तव्य का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। बड़े भाई की सहायता आपको सफल करेगी।किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।शुभ अंक -03 व 06। शुभ रंग - हरा व लाल

तुला- भाग्य भाव के चन्द्रमा व व्यय भाव के सूर्य नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट्स से लाभान्वित करेंगे। जाँब परिवर्तन को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में यात्रा का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है।स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक- 06 व 08

वृश्चिक- मिथुन का गुरु व इस राशि से अष्टम सूर्य व एकादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का निरंतर 09 पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक - 01 व 09। शुभ रंग - पीला व नारंगी

धनु- चन्द्रमा दशम है। सूर्य इसी राशि से सप्तम भाव में है। रुके धन का आगमन होगा। स्वयं को नकारात्मक चिंतन से दूर रखें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शुभ अंक - 01 व 02। शुभ रंग - पीला व सफेद

मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा नवम घर के लिए सुखकारी हो सकता है। जाँब वर्क पहले से बेहतर होगा सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा।लीवर के रोगी सावधानी बरतें। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। माता को लौंग अर्पित करें।तिल का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 05 व 06

कुम्भ- शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में तथा सूर्य अष्टम गोचर में हैं। बिजनेस वर्क से परेशान रह सकते हैं। गुरु छात्रों के लिए शुभ है। कुछ रुके हुए कार्य पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07बार पाठ करें। चावल व शक्कर का दान करें। शनि उपासन करें। शुभ रंग - हरा व सफेद। शुभ अंक - 01 व 09

मीन- चतुर्थ गुरु व इस राशि से सप्तम सूर्य तथा चतुर्थ चन्द्रमा घर परिवार के लिए बहुत शुभ हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतिए। शुक्र गोचर के कारण विवाह की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिजनेस को लेकर खुश में रहेंगे। जाँब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग- सफेद व नारंगी। शुभ अंक - 01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article