क्रिकेट

INDA vs AUSA: विप्रज और सूर्यांश की बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टाला व्हाइटवॉश, 1-2 से गंवाई सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ए ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से जीत ली है। तीसरे और आखिरी अनऑफीशियन वनडे में इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ए इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका था, लेकिन इंडिया ए ने व्हाइटवॉश से खुद को बचा लिया।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए (साभार-x)

India A vs Australia A: सीरीज पहले ही गंवा चुकी इंडिया ए के सामने तीसरे वनडे में व्हाइटवॉश से बचने की चुनौती थी, जिसे विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे की बल्लेबाजी ने सफल बनाया। इस मुकाबले में इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में 275 रन बनाए और फिर बाद में ऑस्ट्रेलिया ए को 226 रन पर ढेर कर ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से जोश फिलिप ने 56 और नाथन मैक्स्वीनी ने 39 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा लचलन शॉ ने 31 और निखिल चौधरी ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से गुरजपनीत सिंह ने सर्वाधिक 3 जबकि यश ठाकुर और निशांत सिंधू ने 2-2 विकेट चटकाए।

इंडिया ए की शानदार शुरुआत

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद इंडिया ए ने की ओर से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 10.4 ओवर में 83 रन जोड़े। लेकिन मिडिल ऑर्डर में भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। भारत ने 63 रन के भीतर 5 विकेट गंवाए।

एक वक्त इंडिया ए की टीम 159 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन बाद में विप्रज निगम और सूर्याँश शेडगे ने 7वें विकेट के लिए 85(77) रन की साझेदारी कर भारत को 250 रन के पार पहुंचा दिया। विप्रज निगम ने 40 जबकि सूर्यांश शेडगे ने 66 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस (Ben Dwarshuis) और विल सदरलैंड ने 3-3 विकेट चटकाए।

इंडिया ए ने टाला व्हाइटवॉश

इंडिया ए ने तीसरा मुकाबला जीतकर व्हाइटवॉश जरूर टाल दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ए ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ए ने 125 रन से जबकि दूसरा मुकाबला 69 रन से जीता था। दो मैच की टेस्ट सीरीज इंडिया ए ने जीता था। इंडिया ए ने 1-0 से यह सीरीज जीता था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article