राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भारी, फूंक फूंक कर रखना होगा कदम, मिल सकता है धोखा

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: आज मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलेगा। वृषभ राशि वालों को नौकरी में सतर्क रहना होगा। आपका बॉस से झगड़ा हो सकता है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: वृषभ राशि समेत कुछ राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा। गुस्से में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। नौकरी में बॉस से भयंकर झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। कोई भी काम सोच समझकर करें। स्वास्थ्य भी गड़बड़ रहेगा। बाहर का तला भुना खाना नुकसान कर सकते है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष- आज चन्द्रमा वृश्चक यानी अष्टम गोचर कर रहा है। गुरु व चन्द्रमा मित्रों सहित सुदूर यात्रा का विचार दे सकता है। जॉब में परिवर्तन के प्रति सजग रहें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक --01 व 03

वृष- शुक्र बिजनेस से सम्बद्ध जनों को लाभ में रखेंगे। सायंकाल यात्रा की सम्भावना है इस सम्बंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। चन्द्रमा सप्तम लव लाइफ खूबसूरत करेगा। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --03 व 09

मिथुन-खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु आज बिजनेस में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। जॉब में भी यदि आप कुछ नया परिवर्तन चाहते हैं तो आज का दिन प्रयास के लिए अच्छा रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अनार का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नारंगी। शुभ अंक -01 व 09

कर्क- पंचम चन्द्रमा एजूकेशन में लाभ देंगे। करियर को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। जाॉ में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है। लव लाइफ में मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाये रखें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पर्सनल लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक --01 व 03

सिंह -मंगल व सूर्य बिजनेस को लेकर न्यू अवसर देंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स करियर प्रगति की तरफ प्रयास करते रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है। पढ़ाई में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -05 व 08

कन्या-चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु नवम गोचर करके बिजनेस में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेंगे। करियर के लिए और परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। गृह निर्माण सम्बंधित कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -01 व 02

तुला-- चन्द्रमा द्वितीय है।शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर आशावादी बनें। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --06 व 08

वृश्चिक- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। धन का आगमन होगा। जॉब में बड़ी सफलता है। पावर सेक्टर व बैंकिंग के शेयर में निवेश करना लाभप्रद है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -लाल वस्त्र का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --03 व 0ओ

धनु- चन्द्रमा द्वादश व गुरु खष्ठम है। व्यवसाय में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। बिजनेस में किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें।तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व लाल। शुभ अंक -01 व 03

मकर- चंद्रमा व्यवसाय को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही करियर को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें। आज का उपाय -जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु मेहनत के साथ अन्न दान भी करें। ऊनी वस्त्रों का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक --04 व 06

कुम्भ-जॉब में अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व उड़द का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक --04 व 06

मीन-करियर में किसी निर्णय को लेकर उहापोह में रहेंगे। गृह निर्माण में रुके कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मृदुभाषिता करियर में व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए। आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करें। जीवन में सफलता हेतु सुन्दरकाण्ड का नित्य पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article